Tuesday 10/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से आने लगे अभी से टिकट के दावेदार।एआई टूल्स से एजुकेशन, रिसर्चऔर इंडस्ट्रीज़ में नई संभावनाएंT-20 विश्व कप में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मुक़ाबले में भारत की शानदार बल्लेबाज़ी का आनंद लेते हुए.. मेयर विकास शर्मामहापौर ने बेलेजा ब्यूटी स्कूल का किया शुभारम्भकिच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।
राज्य

सामुदायिक सहभागिता प्रशिक्षण के समापन पर गढ़वाल मंडल के नोडल अधिकारी अखिलेश चन्द्र चमोला ने जगाई नशा उन्मूलन की अलख


श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर में आयोजित तीन दिवसीय संकुल स्तरीय एसएमसी एवं एसएमडीसी सामुदायिक सहभागिता प्रशिक्षण का समापन नशा उन्मूलन विषय पर एक प्रभावशाली सत्र के साथ हुआ। इस अवसर पर गढ़वाल मंडलीय नशा उन्मूलन नोडल अधिकारी अखिलेश चन्द्र चमोला ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज नशामुक्त समाज का निर्माण केवल एक अभियान नहीं,बल्कि भविष्य की पीढ़ियों को सुरक्षित रखने की अनिवार्य जिम्मेदारी है। चमोला ने कहा कि नशे का दुष्प्रभाव युवाओं को तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है,जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा यदि हम नशामुक्त वातावरण चाहते हैं तो हमें अपने आदर्शों, अपने लक्ष्यों और अपने मूल्यों को ऊंचा रखना होगा। विद्यालय,परिवार और समाज तीनों मिलकर ही स्वस्थ भविष्य गढ़ सकते हैं। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को महाराणा प्रताप,छत्रपति शिवाजी,चन्द्रशेखर आज़ाद,रामप्रसाद बिस्मिल जैसे महापुरुषों के प्रेरक प्रसंग सुनाएं,ताकि बच्चों में साहस,जिम्मेदारी और राष्ट्रप्रेम की भावना प्रबल हो और वे अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाएं। चमोला ने कहा कि बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने में मातृशक्ति की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा मां बच्चा का पहला विद्यालय है। यदि घर में जागरूकता और सही दिशा देने वाले संस्कार मिलें,तो बच्चे कभी गलत राह पर नहीं जाते। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नशा उन्मूलन एक सामूहिक प्रयास है जिसमें शिक्षकों,अभिभावकों,विद्यालय व्यवस्थापन तथा समाज के सभी वर्गों को मिलकर कार्य करना होगा। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व प्रधानाचार्य सरोफ सिंह मेहरा ने चमोला की पहल की सराहना करते हुए कहा कि वे अपने अध्यापन कार्य के साथ-साथ समाज में जागरूकता की एक स्थायी लहर पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा अखिलेश चमोला का प्रयास केवल वर्तमान नहीं,बल्कि भविष्य को भी सुरक्षित बनाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा समन्वयक संजय नौड़ियाल ने कहा कि नशा उन्मूलन सामुदायिक सहभागिता का एक महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने कहा कि चमोला जिस प्रभावी और सरल शैली में विषय को प्रस्तुत कर रहे हैं, वह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का कारण बनेगी। कार्यक्रम में प्रवंध समिति अध्यक्ष व सदस्यों में बबिता देवी,सरोजनी,पूजा,रजनी,पिंकी,हेमन्ती,सरिता देवी,नीलम देवी,अनिता देवी,पूजा देवी,प्रवीण भट्ट,जगदीश लाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे और नशा उन्मूलन के इस संकल्प को सामूहिक रूप से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Check Also
Close