Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

हल्दुचौड़ की उपेक्षित समस्याएँ सुर्खियों में, 21 दिसंबर को मथुरा पैलेस में वृहद जनसभा; गैर-राजनीतिक सामूहिक संगठन के गठन की तैयारी तेज

हल्दुचौड़। क्षेत्र की लगातार उपेक्षित हो रही समस्याओं और बढ़ती जनचिंताओं को लेकर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के कार्यालय में शनिवार को एक महत्वपूर्ण व विस्तृत बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय विकास की धीमी रफ्तार और प्रशासनिक उदासीनता को लेकर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, ग्राम प्रधानों एवं व्यापारियों ने गहरी चिंता प्रकट की। बैठक में सर्वसम्मति से यह माना गया कि अब समय आ गया है कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर एक संगठित और प्रभावी जनमंच तैयार किया जाए, ताकि हल्दुचौड़ एवं आसपास के क्षेत्रों की जनता को वास्तविक राहत मिल सके।

बैठक में यह मुद्दा प्रमुखता से उठा कि क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों से नशे का अवैध कारोबार तेजी से फैल रहा है। कनिष्ठ प्रमुख कमल भंडारी ने कहा कि नशे की आसान उपलब्धता के कारण युवा वर्ग जोखिम की ओर बढ़ रहा है, जिससे सामाजिक ढाँचा प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मांग की कि पुलिस और संबंधित विभाग नशा माफिया पर सख्त कार्रवाई करें व लालकुआं व हल्दुचौड़ मैं वर्षों से जमीन पुलिसकर्मीयो को भी अन्यत्र ट्रांसफर किया जाए और क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक अभियान चलाएँ।

सड़कों पर छुट्टा व बेसरा गोवंश की बढ़ती संख्या भी बैठक में चिंता का विषय रही। सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी ने कहा कि गोवंश के कारण कई बार दुर्घटनाएँ होते-होते बची हैं और कई गंभीर घटनाएँ भी सामने आ चुकी हैं। इसलिए प्रशासन को तत्काल स्थानीय गौशाला के माध्यम से बेसरा पशुओं को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की गई।

ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष गोपाल अधिकारी व व्यापार मंडल अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर हल्दुचौड़ कट सहित राष्ट्रीय राजमार्ग में नियमितताओं पर कोई ठोस समाधान नहीं निकला। कट के न खुलने से हजारों लोगों को रोजाना लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। व्यापारियों ने कहा कि यह समस्या न केवल स्थानीय यातायात बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी प्रभावित कर रही है।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि रविवार, 21 दिसंबर को दोपहर 2 बजे मथुरा पैलेस में एक विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी। इस जनसभा में क्षेत्र की सभी प्रमुख समस्याओं पर जनता की मौजूदगी में ठोस प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।
सभा में सभी ग्राम प्रधानों, बीटीसी मेंबरों, पूर्व व वर्तमान जनप्रतिनिधियों, संगठनों और आम नागरिकों की सहभागिता अनिवार्य मानी गई है।

बैठक में छात्र महासंघ उपाध्यक्ष सचिन फुलारा,देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट,महेश चंद्र जोशी,सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी, ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष गोपाल अधिकारी, कनिष्ठ प्रमुख कमल भंडारी, , ग्राम प्रधान भुवन पवार, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य योगेश जोशी, भास्कर बमेटा,विनोद भट्ट, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि रोहित बिष्ट सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Check Also
Close