Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर-समाज कल्याण विभाग द्वारा सिविल सेवा की निःशुल्क कोचिंग 24 दिसंबर तक करें आवेदन


श्रीनगर गढ़वाल। सिविल सेवा में अपना भविष्य संवारने का सपना देख रहे आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के प्रतिभाशाली युवाओं के लिए एक बड़ा और सुनहरा अवसर सामने आया है। समाज कल्याण विभाग उत्तराखण्ड द्वारा अनुसूचित जाति के आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा कोचिंग की शुरुआत की गई है। यह कोचिंग हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर श्रीनगर (गढ़वाल) में संचालित होगी। इस विशेष पहल का उद्देश्य है-योग्य लेकिन आर्थिक तंगी के कारण पीछे रह जाने वाले युवाओं को उच्च स्तर की तैयारी और बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना। अभ्यर्थी उत्तराखण्ड का मूल निवासी हो। परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपए से अधिक न हो। स्नातक उत्तीर्ण या स्नातक तृतीय वर्ष में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। कोचिंग कार्यक्रम की अवधि 3 माह निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी पोस्टर में दिए गए QR कोड को स्कैन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त फॉर्म भरने के लिए लिंक भी उपलब्ध है। आवेदन की अंतिम तिथि-24 दिसंबर 2025 संपर्क सूत्र-कोचिंग से संबंधित विस्तृत जानकारी हेतु संपर्क करें-एम.एम.सेमवाल 9719831983 साथ ही अधिक विवरण समाज कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उद्देश्य और अपेक्षित लाभ-यह कोचिंग कार्यक्रम प्रदेश के ग्रामीण और कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि से आने वाले युवाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। विशेषज्ञ शिक्षकों,अनुभवी मेंटर्स तथा समर्पित शैक्षणिक वातावरण के माध्यम से अभ्यर्थियों को उच्च गुणवत्ता की तैयारी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे युवाओं में प्रशासनिक सेवाओं में पहुंचने का विश्वास बढ़ेगा और समाज के हर वर्ग का प्रतिनिधित्व सुदृढ़ होगा। कार्यक्रम को लेकर छात्रों में उत्साह देखा जा रहा है और विभाग की इस पहल की सराहना की जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी योजनाएं प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें राष्ट्र निर्माण की दिशा में अग्रसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Check Also
Close