Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

मेरी लाश से गुजरकर बनेगी घोड़ीखाल-गडोली सुरंग-चन्दोला

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी को बाईपास कर बनने जा रही सुरंग को लेकर जारी सुगबुगाहट के बीच पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक नमन चंदोला का बयान सामने आया है। शुक्रवार को समिति के संयोजक ने इस पर बयान जारी करते हुए नाराजगी जाहिर कि और कहा कि कुछ पौड़ी की खुशहाली के विरोधियों के कारण आज ऐसे हालात बनते जा रहे हैं जहां पौड़ी शहर के अस्तित्व में खतरा मंडरा रहा है। कहा कि कुछ पौड़ी विरोधियों की मंशा यही है कि पौड़ी हमेशा सुनसान रहे यहां विकास की जगह खामोशी रहे लेकिन ऐसे लोगों के मंसूबों को कभी कामयाब नही होने दिया जाएगा। कहा कि अगर पौड़ी को बाईपास करते हुए घोड़ी खाल से गडो़ली सुरंग का निर्माण किया गया तो यह निर्माण मेरी लाश पर से होकर गुजरेगा। आपको बताते चलें कि सरकार द्वारा हाल ही में इस सुरंग को लेकर 800 करोड़ के बजट की व्यवस्था की बात की गई है इसी को लेकर संघर्ष समिति के संयोजक मुखरता से सामने आए हैं और कहा है कि पूरा पौड़ी शहर चाहता है कि सड़कों का चौड़ीकरण किया जाए ताकि पौड़ी में यातायात के साथ ही पर्यटन को बढ़ावा मिल सके लेकिन सरकार की मंशा इसके उलट है सरकार पौड़ी को लेकर बिल्कुल भी चिंतन शील नहीं दिखाई दे रही। कहा कि 800 करोड़ के बजट की जगह अतिक्रमण की जद में आए मकानों को 50 लाख-एक करोड़ मुआवजा भी मिले तो पूरा सेटलमेंट 200 से 250 करोड़ के बीच हो सकता है इस तरह शहर भी विकास की ओर बढ़ेगा और लोगों को सुरक्षा भी मिल सकेगी। चंदोला ने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर हालांकि गढ़वाल सांसद भी रोड चौड़ीकरण के पक्ष में हैं और उनकी बातों से सहमत हैं इसके बावजूद वे यही चाहते हैं कि सुरंग घोड़ी खाल से गडो़ली ना बने क्योंकि इससे पौड़ी शहर को बहुत बड़ा नुक्सान उठाना पड़ेगा जो भविष्य में गंभीर परिणाम देगा। कहा कि ऐसी सुरंग जो पौड़ी के लिए खतरा बने ऐसी सुरंग को सिर्फ मेरी लाश से बनकर गुजरना होगा। उन्होंने शासन प्रशासन को चुनौती देते हुए सुरंग के‌ प्रोजेक्ट की जगह सड़क चौड़ीकरण की ओर ध्यान केंद्रित करने की सलाह भी दी और कहा कि शासन प्रशासन नहीं चेता तो बहुत जल्द बड़ा आंदोलन सरकार की नींव हिलाने के लिए किया जाएगा।

Check Also
Close