Tuesday 10/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से आने लगे अभी से टिकट के दावेदार।एआई टूल्स से एजुकेशन, रिसर्चऔर इंडस्ट्रीज़ में नई संभावनाएंT-20 विश्व कप में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मुक़ाबले में भारत की शानदार बल्लेबाज़ी का आनंद लेते हुए.. मेयर विकास शर्मामहापौर ने बेलेजा ब्यूटी स्कूल का किया शुभारम्भकिच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।
राज्य

खेल महाकुंभ को लेकर प्रशासन सक्रिय,जिलाधिकारी ने विभागों को दिए त्वरित दिशा निर्देश

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने कलेक्ट्रेट सभागार में खेल महाकुंभ को सफल बनाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने खेल प्रतियोगिताओं को लेकर सभी तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि 20 से न्याय पंचायत स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा,जिसके बाद जनपद की सभी विधानसभाओं में खेल महाकुंभ के अगले चरण संपन्न होंगे। जिलाधिकारी ने शिक्षाधिकारियों को अभी से ही शिक्षकों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए,ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। उन्होंने खेलकूद प्रतियोगिताओं के प्रचार-प्रसार को तेज करने पर विशेष जोर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतियोगिताओं में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जनता की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि न्याय पंचायत और विधानसभा स्तर की प्रतियोगिताओं को सफल बनाने के लिए संबंधित अधिकारी समय पर बैठकें आयोजित करें। जिलाधिकारी ने आयोजन स्थलों पर पेयजल,विद्युत,स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को पूर्व से दुरुस्त रखने के निर्देश भी संबंधित विभागों को दिए। उन्होंने यह भी कहा कि खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन सफलतापूर्वक करें। मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने कहा कि खेल महाकुंभ जनपद के युवाओं की प्रतिभा को निखारने का बड़ा अवसर है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों,क्षेत्र पंचायत सदस्यों और अन्य सामाजिक प्रतिनिधियों से संपर्क स्थापित कर उन्हें प्रतियोगिताओं में आमंत्रित किया जाए,ताकि आयोजन को अधिक प्रभावी और सहभागितापूर्ण बनाया जा सके। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी तुषार बोरा,जिला युवा कल्याण अधिकारी रविन्द्र फोनिया,जिला खेल अधिकारी जयबीर सिंह रावत,जिला खेल समन्वयक योगंबर सिंह नेगी सहित विभिन्न खंड विकास अधिकारी तथा खंड शिक्षाधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also
Close