Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

जीआरडी इंटरनेशनल स्कूल के जु-जित्सू खिलाड़ियों ने जीते पदक, विद्यालय ने किया सम्मानित।
“आस्था राणा ओर आरव छाबड़ा आगामी नेशनल जु-जित्सू चैंपियनशिप में करेंगे उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व।”

रूद्रपुर, ऊधम सिंह नगर। रूद्रपुर स्थित जीआरडी इंटरनेशनल स्कूल के जु-जित्सू खिलाड़ियों ने आईजीआई स्पोर्ट्स स्टेडियम गोलपार ,हल्द्वानी में अयोजित हुई उत्तराखंड राज्य स्तरीय जु-जित्सू चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक एवं एक रजत पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के वाइस चेयरमैन सतनाम सिंह चावला, प्रिंसिपल सुरभि रस्तोगी, वाइस प्रिंसिपल रश्मि शर्मा, कॉर्डिनेटर हेमलता मेर, अलका भारद्वाज ने संयुक्त रूप से सभी खिलाड़ियों एवं विद्यालय के जु-जित्सू कोच ऋषि पाल भारती सहित सभी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए सभी खिलाड़ियों को पदक पहनाकर व प्रमाणपत्र देकर स्वागत किया।

वाइस चेयरमैन सतनाम चावला ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीआरडी के छात्र शिक्षा के साथ–साथ खेलकूद में भी नए नए कीर्तिमान प्राप्त कर रहे है, हमारे विद्यालय ने हमेशा अपने छात्रों को एक स्वस्थ और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धी माहौल प्रदान किया है ताकि वे हर क्षेत्र की गतिविधि में विकास कर सकें चाहे वह शिक्षा, खेल या अन्य कोई अतिरिक्त भूमिका हो। ताकि वे अपनी वास्तविक क्षमता की भी पहचान करें। बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा एक उज्जवल भविष्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसलिए हम यहां अपने छात्रों को एक अच्छा वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

प्रधानाचार्य सुरभि रस्तोगी ने कहा कि विद्यालय के जु-जित्सू कोच ऋषि पाल भारती के दिशा निर्देशन प्रशिक्षण ले रहे छात्र निरंतर जिले, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे है। ओर उन्होंने आगे कहा कि हमारा विद्यालय सर्वांगीण विकास पर ध्यान दे रहा है, जहाँ बच्चे सिर्फ किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य, अनुशासन, टीम वर्क, और नेतृत्व क्षमता जैसे ज़रूरी जीवन कौशल भी सीख रहे हैं, जिससे उनका व्यक्तित्व निखर रहा है और वे भविष्य के लिए तैयार हो रहे हैं। यह माहौल छात्रों को तनावमुक्त रखता है और उन्हें आत्मविश्वास से भर देता है।

जानकारी देते हुए कोच ऋषि पाल भारती ने बताया कि विगत दिनों गोलाकार, हल्द्वानी के आईजीआई स्पोर्ट्स स्टेडियम में उत्तराखंड जु-जित्सू एसोसिएशन के नेतृत्व में आयोजित हुई उत्तराखंड राज्य स्तरीय जु-जित्सू प्रतियोगिता 2025 में विद्यालय की कक्षा 12वीं ( कॉमर्स) की छात्रा आस्था राणा ने अंडर 18 आयु वर्ग, (+57 किग्रा) भार वर्ग की फाइटिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक एवं ने वाज़ा स्पर्धा में रजत पदक एवं कक्षा नौ वीं के छात्र आरव छाबड़ा ने अंडर 16 आयु वर्ग (– 48 किग्रा) भार वर्ग की फाइटिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक अर्जित किए। ओर उन्होंने आगे बताया कि यह दोनों खिलाड़ी दिनांक 19 से 23 दिसंबर 2025 तक आईजीआई स्पोर्ट्स स्टेडियम गौलापार में आयोजित होने जा रही नेशनल जु-जित्सू चैंपियनशिप में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस अवसर पर विद्यालय के मनोज अरोरा, कुंदन कार्की, अमन सिंह, योगेश कुमार, विपुल, पवित्रा, शंकर सिंह सहित अन्य विद्यालय स्टाफ ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

Check Also
Close