Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

संकुल किनसुर में सामुदायिक सहभागिता प्रशिक्षण 2025 का सफल समापन,विद्यालय-समुदाय की साझेदारी को मिली नई दिशा


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल के द्वारीखाल विकासखंड अंतर्गत संकुल किनसुर में समग्र शिक्षा के तत्वावधान में आयोजित विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमसी/एसएमडीसी) सदस्यों का तीन दिवसीय सामुदायिक सहभागिता प्रशिक्षण कार्यक्रम 2025 आज दिनांक 13 दिसंबर 2025 को राजकीय इंटर कॉलेज किनसुर में द्वितीय फेरे के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। यह संकुल स्तरीय प्रशिक्षण दो चरणों में आयोजित किया गया। प्रथम फेरा 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2025 तक आयोजित हुआ,जबकि द्वितीय फेरे का आयोजन 13 दिसंबर 2025 को किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यालयों और समुदाय के बीच सहभागिता को मजबूत करना,शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना तथा अभिभावकों व जनप्रतिनिधियों को शिक्षा से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा। प्रथम फेरे के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रधान किनसुर दीप चन्द शाह (मुख्य अतिथि),फार्मासिस्ट राजकीय ऐलोपैथिक चिकित्सालय किनसुर राहुल लखेड़ा (विशिष्ट अतिथि),वार्ड सदस्य किनसुर रजनी देवी,समाजसेवी वीरेन्द्र रावत एवं नोडल अधिकारी एवं प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज किनसुर गोपाल सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इस चरण में राजकीय प्राथमिक विद्यालय पोगठा,हतनूड,गूम,घण्डालू,राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय गूम व हतनूड तथा राजकीय इंटर कॉलेज किनसुर के प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य एवं एसएमसी सदस्यों ने प्रतिभाग किया। द्वितीय फेरे का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज किनसुर में ग्राम प्रधान ठान्गर जितेन्द्र रावत (मुख्य अतिथि),प्रधानाचार्य कैण्डुल-ठान्गर संजय कुमार (विशिष्ट अतिथि),प्रवक्ता भौतिक विज्ञान महेंद्र सिंह राणा (अतिविशिष्ट अतिथि) एवं शारीरिक शिक्षक मनोज नेगी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस चरण में राजकीय प्राथमिक विद्यालय ग्वाड़ी,कैण्डुल,ठान्गर,काण्डी,बागी,नैरुल,उच्च प्राथमिक विद्यालय कांडी तथा राजकीय इंटर कॉलेज कैण्डुल-ठान्गर के प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य एवं एसएमसी सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। प्रशिक्षण सत्रों में संदर्भदाता रूपेश कुकरेती (प्रवक्ता अर्थशास्त्र) एवं संकुल समन्वयक सतीश चन्द्र द्वारा उपस्थित सचिवों एवं एसएमसी सदस्यों को समग्र शिक्षा,शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009,बाल अधिकार,सामाजिक संपरीक्षा,एसएमसी/एसएमडीसी के गठन व उद्देश्य,पीएम पोषण योजना,राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020,स्वच्छता एवं बाल स्वास्थ्य,बालिका शिक्षा,आपदा प्रबंधन,समावेशी शिक्षा,साइबर क्राइम,बाल वाटिका,निपुण भारत,मिशन कोशिश,पीएम श्री विद्यालय,दीक्षा पोर्टल,बाल सखा,सुपर-100,विज्ञान महोत्सव,इंस्पायर अवार्ड,कला उत्सव,वर्चुअल क्लास रूम,विद्यांजलि एवं यू-डाइस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज कैण्डुल-ठान्गर के प्रधानाचार्य संजय कुमार ने ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते जंगली जानवरों के हमलों पर चिंता व्यक्त करते हुए अभिभावकों से बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने एवं जनजागरण फैलाने की अपील की। समापन अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यालयों को समुदाय से जोड़ने की मजबूत कड़ी हैं,जिससे शिक्षा व्यवस्था को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ बनाया जा सकता है। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।

Check Also
Close