Tuesday 03/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
हिंदुओं की आस्था पर चोट बर्दाश्त नहींः विकास शर्माहुड़दंगियों को बक्शा नहीं जायेगा एसएसपीरिपोर्ट नसीम अहमदस्थान अल्मोड़ाएंकर अल्मोड़ा में 76 खोए मोबाइल मालिकों को किए सुपुर्दवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद किए गए खोए हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। पुलिस की तत्परता से कुल 76 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब साढ़े 11 लाख रुपये बताई गई है, संबंधित मालिकों को वापस सौंपे गए। सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने मोबाइल प्राप्त करने आए लोगों को फोन सौंपते हुए कहा कि आमजन की संपत्ति की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने साइबर सेल और संबंधित थाना पुलिस की टीमों की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक और सतत प्रयासों से यह सफलता संभव हो सकी है। एसएसपी ने कहा कि होली पर्व के दौरान हुड़दंग करने वालों लोगों से सख्ती से निपटा जाएगानगर निगम में जमकर उड़ा अबीर गुलालश्रीनगर में रतूड़ा बैण्ड पर कूड़ेदान और कुर्सियां सड़क से नीचे फेंकी गईं,स्वच्छ भारत अभियान की भावना को ठेसरंगों से सजेगा सौहार्द का मंच-भागीरथी कला संगम और अवकाश प्राप्त कर्मचारी संगठन की होली मिलन को लेकर संयुक्त बैठकदेवप्रयाग में पेयजल क्रांति की शुरुआत-विधायक विनोद कंडारी ने कीर्तिनगर क्षेत्र में 91 लाख से अधिक की योजनाओं का किया शिलान्यासचौथान में स्वास्थ्य का महाअभियान-रिक्साल गांव में 250 से अधिक मरीजों की निःशुल्क जांच,विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाउत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की ऐतिहासिक छलांग-हर ब्लॉक में रेडियोलॉजिस्ट,टेक्नीशियन होंगे तैनात–डॉ.धन सिंह रावतदीदी कैफे बना पहाड़ के स्वाद और स्वाभिमान की पहचान-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल से स्वरोजगार को नई उड़ान
राज्य

महक क्रांति नीति का हुआ शुभारंभ,पौड़ी में सगंध खेती को मिलेगा बढ़ावा

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। सेलाकुई देहरादून स्थित सगंध पौधा केंद्र में उत्तराखण्ड महक क्रांति नीति का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का विकास भवन सभागार पौड़ी गढ़वाल में वर्चुअल माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। विकास भवन में कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक राजकुमार पोरी द्वारा की गयी। उन्होंने कहा कि महक क्रांति नीति के लागू होने से पौड़ी जनपद के सगंध कृषकों को विशेष लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि जंगली जानवरों के कारण कई क्षेत्रों में पारंपरिक खेती प्रभावित हो रही है,जबकि सगंध खेती जंगली जानवरों से अपेक्षाकृत सुरक्षित है,जिससे कृषकों की आय में वृद्धि संभव होगी। कार्यक्रम में उपस्थित पौड़ी ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महक क्रांति नीति लागू किए जाने से जनपद में सगंध खेती को प्रोत्साहन मिलेगा तथा कृषकों को वैकल्पिक आजीविका के नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्रम के आरंभ में सगंध पौधा केंद्र (कैप),सेलाकुई के वैज्ञानिक डॉ.जफर हैदर द्वारा सगंध खेती की तकनीक,संभावनाओं एवं लाभों के बारे में कृषकों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय,जिला विकास अधिकारी मनविन्दर कौर,खंड विकास अधिकारी दृष्टि आनंद,जिला उद्यान अधिकारी मनोरंजन भंडारी,कैप सेलाकुई के फील्ड सहायक शांता कुमार सहित संबंधित अधिकारी,कर्मचारी एवं सगंध कृषक उपस्थित रहे।

Check Also
Close