
देहरादून ,भारतीय सेना के पराक्रम, विजय दिवस (16 दिसम्बर 1971) के उपलक्ष में हर वर्ष की भांति सर्वत्र सेवा फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन इस वर्ष प्राचीन श्री शिव मन्दिर, धर्मपुर चौक, में किया गया जिसमें कुल 45 रक्तदाताओं ने महादान किया।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन सर्वत्र सेवा फाउंडेशन के संरक्षण एवं वरिष्ठ अधिवक्ता मार्तण्ड शंकर पंत के द्वारा दीप प्रज्वलित कर हुआ। यह रक्तदान शिविर अलोक कुमार , पार्षद ढेराखास के 75वें रक्तदान का साक्षी रहा।
सर्वत्र सेवा फाउंडेशन की ओर से इस रक्तदान शिविर में सहयोगी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अग्रित भारत संस्थान एवं प्रतिभा करने वाले सभी महान रक्त दानदाताओं एवं श्री महंत इन्द्रेश हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक की पूरी टीम का कोटि कोटि धन्यवाद, जिनके सहयोग के बिना इस रक्तदान शिविर का आयोजन असंभव था।
इस अवसर पर फाउंडेशन के संरक्षण डॉ गोपालजी शर्मा, मुकेश आनन्द, अध्यक्ष अखण्ड प्रताप सिंह, सचिव विष्णु भट्ट, कोषाध्यक्ष शुभांग गोयल, भाजपा पूर्व महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, धर्मपुर पार्षद अमित भंडारी, गाँधीग्राम पार्षद श्रीमती मीनाक्षी मौर्य, देहराखास पार्षद अलोक कुमार समेत अनेकों रक्तवीर उपस्तिथ रहें।
