Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

अब अतिक्रमणकारियों से किराया भी वसूल होगाः विकास शर्मा

  • खेड़ा में धार्मिक संस्था की आड़ में जमीन कब्जाने के मामले में मेयर ने दिखाये तीखे तेवर

रूद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने खेड़ा में धार्मिक संस्था की आड़ में लंबे समय से कब्जाई गई भूमि के मामले में एक बार फिर स्पष्ट और सख्त तेवर दिखाए हैं। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा कब्जाई गई लगभग आठ एकड़ भूमि से अब तक का किराया भी वसूल किया जाएगा। जल्द ही नगर निगम द्वारा संस्था को नोटिस भेजा जाएगा और वसूली की कार्रवाई आरंभ होगी।

महापौर विकास शर्मा ने मंगलवार को नगर निगम में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में लैंड जिहाद और अतिक्रमण के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत रूद्रपुर नगर निगम भी तत्पर है। पिछले दिनों खेड़ा में धार्मिक संस्था की आड़ में कब्जाई गई भूमि को प्रशासन ने खाली कराया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुछ लोगों ने माननीय हाईकोर्ट में भ्रामक जानकारी देकर समाज को भ्रमित करने की कोशिश की, जबकि वास्तविकता यह है कि न्यायालय द्वारा केवल सात दिन के लिए स्टे दिया गया था, जो बुधवार को समाप्त हो रहा है। इसके बाद नगर निगम भूमि पर चारदीवारी निर्माण का कार्य शुरू करेगा। आने वाले दिनों में इस भूमि पर गरीब बच्चियों के लिए इंटर कालेज खोला जायेगा। इसके साथ ही यहां पर पर्यावरण मित्रों के आवास की योजना भी तैयार की जायेगी।

महापौर ने कहा कि यदि दूसरे पक्ष के लोग ट्रिब्यूनल का रुख करेंगे, तो नगर निगम मजबूती से पैरवी करेगा, क्योंकि उक्त भूमि के पुख्ता रिकॉर्ड मौजूद हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पिछले कई दशकों से कब्जाई गई जमीन का किराया अब संस्था से वसूला जाएगा। महापौर ने यह संदेश देते हुए कहा कि अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और किसी भी धर्म या समुदाय के व्यक्ति को सरकारी जमीन पर कब्जा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

महापौर विकास शर्मा ने शहर के अन्य हिस्सों में भी अतिक्रमण मुक्तिकरण की योजनाओं का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा चौक पर बचे हुए अतिक्रमण को हटाकर चौराहे का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही कल्याणी नदी के किनारे भी अतिक्रमण हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मेयर रामपाल सिंह के कार्यकाल में कल्याणी नदी के संरक्षण के लिए बनाया 300 करोड़ का प्रोजेक्ट शासन स्तर पर लंबित था इस प्रोजेक्ट की शासन स्तर पर पैरवी हुई है, जिसके तहत इस माह के अंत तक शासनादेश जारी होने की उम्मीद है। जिसके बाद कल्याणी नदी के कल्याण के लिए काम शुरू होगा। कल्याणी नदी को मूल स्वरूप में वापस लाने के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जायेगी,जो जरूरतमंद हैं उन्हें दूसरे स्थान पर पुनर्वासित किया जायेगा।

झील के सामने लगने वाले जाम के सम्बंध में महापौर ने कहा कि पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर नगर निगम यातायता व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए भी लगातार प्रयासरत है। पुलिस अधिकारियों के साथ इस सम्बंध में बैठक हुई है,जिसमें यातायात व्यवस्था को लेकर फैसले लिये गये हैं। उन्होंने कहा कि झील के सामने सोमवार को लगने वाले बाजार से जो जाम की स्थति पैदा होती है, उसके लिए नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं, बाजार संचालन में यदि मानकों का पालन नहीं हो रहा है तो इसका लाईसेंस कैंसल किया जायेगा। इसके साथ ही महापौर ने कहा कि गंगापुर रोड पर स्कूली बच्चों की आवाजाही को देखते हुए जल्द ही सुबह 7 से 9 बजे और शाम को 2 बजे से 4 बजे तक बड़े वाहनों की आवाजाही बंद की जायेगी इसके लिए बूम बैरियर लगाये जायेंगे। इसके बाद इसी तरह की व्यवस्था को काशीपुर बाईपास मार्ग पर भी लागू किया जायेगा। जाम से निकपटने के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर खुले हुए कट बंद कराये जायेंगे।

महापौर ने कहा कि शहर को आदर्श शहर बनाने के लिए नगर निगम प्रतिबद्ध है। जल्द ही नगर निगम मांस विक्रेताओं पर भी लगाम कसने जा रहा हैं, मांस विक्रेताओं के लिए नगर निगम एक एसओपी जारी करने जा रहा है, जो भी मांस विक्रेता एसओपी का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। जानवर को स्लाटर हाउस में ही काटने की अनुमति होगी इसके अलावा मांस की दुकानों पर नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में नहीं होने दी जायेगी।

महापौर विकास शर्मा ने अंत में यह स्पष्ट किया कि नगर निगम का लक्ष्य रूद्रपुर को आदर्श और व्यवस्थित शहर बनाना है। अतिक्रमण, अव्यवस्था और नियमों की अनदेखी पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कड़ा प्रशासनिक हस्तक्षेप जारी रहेगा।

Check Also
Close