Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

अब सिर्फ काम दिखेगा बहाने नहींः विकास शर्मा

  • महापौर ने दरिया नगर और न्यू शांति कॉलोनी में दी विकास कार्यों की सौगात

रूद्रपुर। नगर के समग्र विकास को नई गति देते हुए महापौर विकास शर्मा ने वार्ड संख्या 37 दरिया नगर एवं वार्ड संख्या 16 की न्यू शांति कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। दरिया नगर में मुख्य मार्ग पर नाला निर्माण कार्य तथा वार्ड 16 की न्यू शांति कॉलोनी में तेजपाल के आवास से धर्मेंद्र चंद्रा के आवास तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का पूजा-अर्चना के साथ नारियल फोड़कर शुभारंभ किया गया। दोनों स्थानों पर महापौर के पहुंचने पर वार्डवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, सम्मानित किया और विकास कार्यों के लिए आभार प्रकट किया।

शिलान्यास कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए महापौर विकास शर्मा ने अपने नौ माह के कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए रूद्रपुर शहर के विकास का व्यापक विजन जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने बीते नौ माह में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। करोड़ों रुपये के विकास कार्य धरातल पर उतारे जा चुके हैं और नगर निगम को अब तक चार बड़े पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। शहर को आदर्श और व्यवस्थित बनाने के लिए कुछ कठोर लेकिन आवश्यक फैसले भी लिए गए हैं, जिनके दूरगामी सकारात्मक परिणाम आने वाले समय में स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे।

महापौर ने कहा कि रूद्रपुर को अव्यवस्थाओं से बाहर निकालकर एक मॉडल शहर के रूप में विकसित करने की स्पष्ट सोच के साथ योजनाएं बनाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सहयोग और आशीर्वाद से ट्रिपल इंजन की सरकार शहर में बड़े स्तर पर विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने जा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 25 दिसंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रूद्रपुर को करीब 33 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देने जा रहे हैं, जिससे शहर के विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि आज नगर निगम एक बहुआयामी संस्था के रूप में कार्य कर रहा है। सड़कों, नालियों और सफाई व्यवस्था के साथ-साथ जनहित से जुड़े अनेक कार्यों के माध्यम से जनता को राहत पहुंचाई गई है। कई विभागों की सेवाएं अब नगर निगम में एक ही छत के नीचे सुलभ कराई जा रही हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाते हुए नगर निगम द्वारा आठ आयुष्मान आरोग्य केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि स्वच्छता रैंकिंग में नगर निगम ने ऐतिहासिक सुधार दर्ज किया है। पूर्व में जारी किए गए 56 विकास कार्यों के टेंडरों में से अधिकांश कार्य पूरे हो चुके हैं। सभी वार्डों में दलगत भावना से ऊपर उठकर समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। हाल ही में नगर निगम बोर्ड की बैठक में 70 से अधिक प्रस्ताव पारित किए गए हैं, जिनकी टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर विकास कार्य जनता को समर्पित किए जाएंगे।

महापौर ने कहा कि रूद्रपुर को प्रदेश का नंबर वन शहर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और इन प्रयासों का असर अब धरातल पर साफ दिखाई देने लगा है। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ-साथ नगर निगम नागरिकों को विभिन्न सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी का सपना तभी साकार होगा जब नगर निगम के साथ-साथ शहरवासी भी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को इसके प्रति जागरूक और संवेदनशील होना होगा।

महापौर विकास शर्मा ने स्पष्ट किया कि शहर हित में कड़े कदम उठाने से नगर निगम पीछे नहीं हटेगा। अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अब मुख्य मार्गों के साथ-साथ गली-मोहल्लों में भी अतिक्रमणकारियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही बस्तियों में नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती से लगाम लगाने के लिए नशा माफियाओं के अवैध निर्माणों पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया जा रहा है, जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

दरिया नगर में आयोजित कार्यक्रम में विरेन्द्र तिवारी, नंद लाल शर्मा, राध्ेश्याम, महेश पंत, हरीश चन्द्र पाण्डेय, विवेक छाबड़ा,राधेश्याम गुप्ता, कन्हैया प्रसाद, सूरज अनेजा गोपाल साहनी, रवि नेगी, दिनेश चन्द्र जोशी, तेतर साहनी, पूरन सनवाल, कांता शर्मा, पफुदेना साहनी, अशोक सिंह, सोनू, आनन्द शर्मा, सुरेन्द्र छाबड़ा, संतोष राव, विमला वर्मा, दुर्गावंती वर्मा, कलावती देवी, यशोदा देवी, रेखा साहनी, बिंदु देवी, सुमित्रा देवी, फुलमती देवी, निशा य ादव, सीमा देवी, लीलावती, कंचन देवी, रामनाथ कश्यप, विमला शर्मा,मालती यादव, वीरपाल मौर्या, रामनाथ, दिनेश, अनूप सक्सेना आदि समेत तमाम लोग मौजूद थे।

वार्ड 16 में आयोजित कार्यक्रम में पार्षद प्रमोद शर्मा, पार्षद जगदीप भाटिया, पवन शर्मा, जितेन्द्र संधू, कुंवर पाल, विक्की राघव, दीपक गंगवार, नारायण जोशी, संदीप अवस्थी, ओमकार पाठक, भोपाल सिंह, रविन्द्र गंगवार, राजेन्द्र कश्यप, मनोज रस्तौगी, विक्की राघव, रिंकू पटेल, राकश्ेा गिरि, कुवर पाल यादव, गजेन्द्र, अवधेश पंडित, दीपक पंडित, राजकुमार गंगवार, पप्पू कश्यप, रवि दिवाकर, बाबू राम मौर्य, तेपाल प्रजापति, नितिन, कल्लू सैनी, प्रदीप राठौर, हरिशंकर गंगवार, रामपाल मौर्य, मोहन सवरूप, राम गोपाल गुप्ता, जोनी गुप्ता, रवि चन्द्रा, राम बहादुर, भूप सिंह राजपूत, प्रेमपाल सेनी, तारा चन्द्र सैनी, अभिनव रावत, राजू चन्द्रा, गेंदन लाल चन्द्रा आदि समेत तमाम लोग मौजूद थे।

Check Also
Close