Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात-पीजी सीटों में इजाफा,एमडी-एमएस के तीन पाठ्यक्रमों को एनएमसी की मंजूरी

श्रीनगर गढ़वाल। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 एक नई उपलब्धि लेकर आया है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के चिकित्सा मूल्यांकन एवं रेटिंग बोर्ड ने मेडिकल कॉलेज को विभिन्न स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में 10 नई सीटों की स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही कॉलेज में पीजी सीटों की कुल संख्या बढ़कर 62 हो गई है,जो उत्तराखंड में विशेषज्ञ चिकित्सा शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। चिकित्सा मूल्यांकन एवं रेटिंग बोर्ड द्वारा विशेषज्ञों के दल और समीक्षा समिति के माध्यम से संस्थान का भौतिक निरीक्षण किया गया। मानक मूल्यांकन प्रपत्र के तहत कॉलेज की शैक्षणिक,चिकित्सीय,अधोसंरचना और फैकल्टी से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन आकलन किया गया। साथ ही संस्थान द्वारा प्रस्तुत स्व-मूल्यांकन रिपोर्ट की भी विस्तृत समीक्षा की गई। यह पूरी प्रक्रिया चिकित्सा संस्थानों की स्थापना,मूल्यांकन एवं रेटिंग विनियम तथा स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा नियमावली के प्रावधानों के अनुरूप संपन्न हुई। समीक्षा के उपरांत राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए मेडिकल कॉलेज को डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी) बाल रोग में 4 सीटें,एमडी एनेस्थीसियोलॉजी में 4 सीटें तथा मास्टर ऑफ सर्जरी (एमएस) प्रसूति एवं स्त्री रोग में 2 सीटें स्वीकृत की गई हैं। इन तीनों पाठ्यक्रमों के संचालन हेतु अनुमति पत्र जारी करने का निर्णय लिया गया है। आयोग द्वारा यह भी निर्देश दिए गए हैं कि एमडी जनरल मेडिसिन,त्वचा एवं यौन रोग,जैव रसायन विज्ञान तथा एमएस जनरल सर्जरी एवं अस्थि रोग विभागों में आवश्यक मानकों की पूर्ति करते हुए संस्थान 15 दिनों के भीतर पुनः अपील प्रस्तुत कर सकता है। इससे आने वाले समय में इन विभागों में भी पीजी सीटें बढ़ने की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के सतत प्रयासों से मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी सुदृढ़ीकरण,आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता और शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार का कार्य निरंतर जारी है। इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को लगातार नए पीजी पाठ्यक्रमों और सीटों की स्वीकृति मिल रही है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना ने इस उपलब्धि को संस्थान के लिए मील का पत्थर बताते हुए कहा कि पीजी सीटों में वृद्धि से न केवल कॉलेज की शैक्षणिक क्षमता मजबूत होगी,बल्कि राज्य को अधिक संख्या में विशेषज्ञ चिकित्सक भी उपलब्ध हो सकेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि शेष विभागों में आवश्यक मानकों की पूर्ति शीघ्र कर पुनः आवेदन प्रस्तुत किया जाएगा,जिससे भविष्य में और अधिक पाठ्यक्रमों को मंजूरी मिल सके। कुल मिलाकर श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में पीजी सीटों का यह विस्तार न सिर्फ गढ़वाल क्षेत्र बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक और दूरगामी कदम माना जा रहा है।

Check Also
Close