Thursday 06/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर बाईपास से हटने वाले व्यापारियों के पुनर्वास की कवायद तेजमसूरी पालिका बोर्ड बैठक में बवाल, लेनदेन के आरोपों पर सभासद धरने पर बैठे, पर्यटन प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश कीजवाडी दरमोला मोटर मार्ग लेकर ग्रामीणों ने किया आंदोलन।कंपनी खिलाफ बैठे ग्रामीणों धरने पर।जनता की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर तहसील दिवस में दिए समयबद्ध समाधान और लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देशपॉलीहाउस से किसानों की आय में होगी उल्लेखनीय वृद्धि,आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर दिया जोरवाल्मीकि समाज को मिली बड़ी सौगात-भूमि दान से भव्य स्वरूप में विकसित होगा बाल्मीकि चौकमां धारी देवी के आशीर्वाद से निभाऊंगा नई जिम्मेदारी-चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को मिलेगी नई गति–डॉ.आशुतोष सयानाउत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाईमसूरी में तंबाकू बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस, बिना अनुमति बिक्री पर होगी कार्रवाईपालिका ने तैयार की नई उपविधि, स्कूलों से 100 गज के भीतर दुकान पर रोक, खुली सिगरेट की बिक्री भी होगी प्रतिबंधितमानव सेवा की मिसाल बना रोटरी क्लब-पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद व्यापारियों को वितरित किए स्टैंड वाले छाते
राज्य

देवभूमि सनातनी एकता मंच एवं *डिस्ट्रीब्यूटर्स ऑफ उत्तराखंड

देहरादून* ने मिलकर आज झालमुरी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जिसका मुख्य उद्देश्य रहा अपने देहरादून के समस्त सनातनी भाई बहनों को एकजुट कर समाज में एकजुटता एवं सनातन विचारधारा का प्रचार करना, इस आयोजन की प्रेरणा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है जिन्होंने बंगाल में एक गरीब झालमूरी की दुकान पर कुछ समय रुककर झालमूरी का आनंद लिया साथ ही बंगाल के नागरिकों का दिल जीतकर हिंदुत्व विचारधारा की सशक्त सरकार का निर्माण किया, यह एक बहुमूल्य संदेश देशवासियों को दिया गया जिसे हमारी संस्था ने आज के दिन बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया साथ ही आम जन मानस के साथ झालमूरी वितरण कर सेवा देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ,, यह आयोजन गुरुद्वारा सिंह सभा आढ़त बाजार देहरादून के सामने किया गया जिसमें संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहें। देवभूमि सनातनी एकता मंच के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल और संयोजक शिखर कुछल ने बताया किए बंगाल में 800 साल के बाद सनातनी सरकार आई है। कार्यक्रम श्री कुलभूषण अग्रवाल श्री संजय गर्ग अजय गर्ग अनुज गोयल अमित गोयल विवेक सिंगल धन प्रकाश गोयल नीरज अग्रवाल श्याम सुंदर अरोड़ा विक्रांत सिंघल नवीन गोयल मनोज अग्रवाल अंशुल अग्रवाल मनोज गुप्ता अंकित अग्रवाल देवेंद्र कुमार गोयल के साथ-साथ देवभूमि सनातनी एकता मंच एवं डिस्ट्रीब्यूटर्स ऑफ उत्तराखंड के साथ-साथ युवा व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन आढ़त बाजार और जनरल मर्चेंट एसोसिएशन के सदस्य बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सनातन की जीत का जश्न मनाया।

Check Also
Close