Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

न्यू लाइट स्कूल नानकमत्ता साहिब में ‘खेलो इंडिया’ आधारित खेल कार्यक्रम का भव्य आयोजन

नानकमत्ता साहिब स्थित न्यू लाइट स्कूल में “खेल से ही पहचान है” की थीम पर खेलो इंडिया खेलों पर आधारित एक भव्य खेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपाल सिंह राणा द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना के साथ की गई, जिसके पश्चात विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खेलों में बच्चों ने उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर न्यू लाइट स्कूल के ओनर एवं प्रबंध निदेशक मलूक सिंह खिंडा ने कहा कि विद्यालय में हर वर्ष इस प्रकार के खेल आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास करते हैं।

मुख्य अतिथि विधायक गोपाल सिंह राणा ने विद्यालय द्वारा आयोजित इस खेल कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जीवन में अत्यंत आवश्यक हैं। खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास करते हैं, बल्कि आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को इस सराहनीय पहल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान खेल भावना और अनुशासन का सुंदर उदाहरण देखने को मिला। बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

इस मौके पर एमडी मलूक सिंह खिंडा, सतनाम सिंह, बलजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, सतनाम सिंह निक्कू सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन खेल प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन और धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Check Also
Close