Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

कड़ाके की ठंड में महापौर ने किया अलाव व्यवस्था का निरीक्षण, नागरिकों से किया सीधा संवाद

रुद्रपुर। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच बुधवार प्रातः नगर निगम रुद्रपुर के महापौर ने अपनी नियमित मॉर्निंग वॉक के दौरान शहर का भ्रमण कर विभिन्न स्थानों पर नगर निगम द्वारा लगाए गए अलावों की व्यवस्था का निरीक्षण किया। महापौर ने ठंड से बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि जरूरतमंदों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने आम नागरिकों से मुलाकात कर उन्हें ठंड के मौसम में सतर्क रहने, गर्म कपड़े पहनने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि शहरवासियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देना भी है।

मॉर्निंग वॉक के पश्चात मुख्य बाजार स्थित बाटा चौक पर लगाए गए अलाव स्थल पर महापौर ने आम नागरिकों के साथ सकारात्मक और खुला संवाद किया। इस दौरान नगर निगम से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा हुई। नागरिकों ने शहर के स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त वातावरण, साफ-सुथरे फुटपाथों की व्यवस्था तथा पार्कों के संरक्षण और सौंदर्यीकरण से जुड़े सुझाव रखे।

महापौर ने नागरिकों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि नगर निगम जनहित से जुड़े सभी मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि शहर के समग्र विकास के लिए जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के बीच संवाद अत्यंत आवश्यक है, और इसी सहयोग से रुद्रपुर को एक स्वच्छ, सुरक्षित और सुंदर शहर बनाया जा सकता है।

Check Also
Close