Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

ठंड में राहत शिक्षा में संवेदना-राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर में निर्धन छात्र निधि से 20 छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरण

गढ़वाल। सरकारी विद्यालय केवल ज्ञान का केंद्र ही नहीं,बल्कि सामाजिक संवेदनाओं के सशक्त वाहक भी होते हैं-इस कथन को राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर गढ़वाल ने एक बार फिर चरितार्थ किया। विद्यालय में निर्धन छात्र निधि के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर 20 छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित किए गए,जिससे शीत ऋतु में उन्हें राहत के साथ आत्मसम्मान और अपनत्व का भाव भी प्राप्त हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के पीटीए अध्यक्ष कुशलानाथ,प्रधानाचार्य सरोज सिंह मेहरा,विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम सादगीपूर्ण वातावरण में,लेकिन गहरी संवेदनशीलता के साथ सम्पन्न हुआ। पीटीए अध्यक्ष कुशलानाथ ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है जब शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों की मूलभूत आवश्यकताओं का भी ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को सहयोग देना केवल दान नहीं,बल्कि सामाजिक दायित्व है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन द्वारा उठाए गए इस कदम को अत्यंत सराहनीय बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की छात्रहितकारी पहल जारी रखने की बात कही। विद्यालय के प्रधानाचार्य सरोज सिंह मेहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह स्वेटर वितरण कार्यक्रम निर्धन छात्र निधि के साथ-साथ अन्य निधियों से प्राप्त ब्याज राशि के समुचित उपयोग से सम्पन्न किया गया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है,बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस प्रकार की पहल से छात्रों का मनोबल बढ़ेगा और वे और अधिक लगन से अध्ययन कर सकेंगे। स्वेटर प्राप्त कर छात्र-छात्राओं के चेहरों पर प्रसन्नता स्पष्ट दिखाई दी। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहयोग से उन्हें ठंड से राहत मिली है और पढ़ाई के प्रति उत्साह भी बढ़ा है। विद्यालय प्रबंधन की इस पहल की अभिभावकों एवं शहरवासियों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए इसे मानवीय संवेदना और शिक्षा के प्रति जिम्मेदार सोच का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

Check Also
Close