Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर पौड़ी में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर न्याय तक समान और सुलभ पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल तथा जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) नाज़िश कलीम के निर्देशन में मेथोडिस्ट चर्च,पौड़ी में सम्पन्न हुआ। शिविर में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को उनके संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों,निःशुल्क विधिक सहायता योजना,विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने सरल भाषा में समझाया कि किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या के समाधान हेतु जरूरतमंद व्यक्ति किस प्रकार विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं,बच्चों,वरिष्ठ नागरिकों तथा अन्य कमजोर एवं वंचित वर्गों के अधिकारों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने बताया कि विधिक जागरूकता ही सामाजिक सशक्तिकरण का मजबूत आधार है और कानून की जानकारी से ही व्यक्ति अपने अधिकारों की रक्षा कर सकता है। सभी वक्ताओं ने उपस्थित जनसमूह को यह संदेश दिया कि किसी भी प्रकार के शोषण,अन्याय अथवा विधिक समस्या की स्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से निःसंकोच संपर्क करें और निःशुल्क विधिक सहायता का लाभ उठाएं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के अल्पसंख्यक एवं वंचित वर्गों को विधिक रूप से सशक्त बनाना तथा उन्हें न्याय तक सरल,सुलभ और प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करना रहा। इस अवसर पर पादरी हरीश कुमार,डिप्टी लीगल डिफेंस काउंसिल महेश बलूनी,असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार सहित अधिकार मित्र मनोज पाल,यशोदा,अमीषा एवं स्नेहा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित लोगों ने इस प्रकार के शिविरों को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रयासों की सराहना की।

Check Also
Close