Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता के आयोजन में विद्यार्थियों ने दिखाई बौद्धिक प्रतिभा गढ़वाल। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर में प्रारम्भिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के विद्यार्थियों हेतु विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी रावत,प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर सुमनलता पवार एवं कार्यक्रम प्रभारी/बीआरसी मुकेश काला द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी रावत ने कहा कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान विद्यार्थियों के पूर्व ज्ञान,अनुभव एवं रुचियों के आधार पर उनके सीखने के अनुभवों को सशक्त बनाता है। यह अभियान विज्ञान एवं गणित के कक्षा आधारित शिक्षण को गतिविधियों के माध्यम से पूरक करता है,जिससे बच्चों में तार्किक सोच,जिज्ञासा और नवाचार की भावना विकसित होती है। प्रतियोगिता से पूर्व स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की गई,जिसमें मूल्यांकन के उपरांत प्राप्त अंकों के आधार पर छह टीमों का चयन क्विज प्रतियोगिता हेतु किया गया। प्रतियोगिता का संचालन तीन रोचक चरणों में किया गया बहुविकल्पीय प्रश्न राउंड,विजुअल राउंड,बजर राउंड। इन चरणों ने विद्यार्थियों की ज्ञान क्षमता, त्वरित निर्णय क्षमता एवं टीम वर्क का प्रभावी परीक्षण किया। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत आयोजित इस क्विज प्रतियोगिता में खिर्सू विकासखंड के जूनियर हाईस्कूल,हाईस्कूल एवं इंटर कॉलेज के दस चयनित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 9 बजे से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर परिसर में किया गया। क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय डांग,द्वितीय स्थान राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चमराड़ा,तृतीय स्थान राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर ने प्राप्त किया। विजेता एवं प्रतिभागी सभी टीमों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया,जिससे विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ। कार्यक्रम की सफलता में खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी रावत,प्रधानाचार्या सुमनलता पवार,बीआरसी प्रभारी मुकेश काला,संकुल समन्वयक जयदयाल चौहान,विपिन गौतम,मुकेश बहुगुणा,अनुज नौडियाल,इन्द्रमोहन नैथानी,प्रतिमा थपलियाल,आशीष घिल्डियाल,चन्द्रमोहन बिष्ट,मनोज नौडियाल,जब्बार हुसैन,वन्दना रावत,देवेन्द्र असवाल सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। शैक्षणिक नवाचार की दिशा में सार्थक पहल-कार्यक्रम के समापन पर वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण,प्रतिस्पर्धात्मक भावना और समस्या समाधान की क्षमता विकसित।

Check Also
Close