Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

रोजगार व स्वरोजगार को लेकर विभागीय समन्वय से कार्यों में तेजी लायें अधिकारी-सीडीओ

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में विकास विभाग की मासिक स्टाफ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए रोजगार,स्वरोजगार एवं विभागीय समन्वय से जुड़े़ विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी बैंकर्स को विकासखण्डवार बीएलबीसी बैठकें नियमित रूप से आयोजित कर स्वयं सहायता समूहों की बैंकिंग शिकायतों का समयबद्ध,गुणवत्तापूर्ण एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों को मनरेगा अंतर्गत मानव दिवसों के लक्ष्य समयसीमा में पूर्ण करने,रोजगार सृजन की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने,सारा योजना के स्वीकृत कार्यों को शीघ्र प्रारम्भ कर वित्तीय व भौतिक प्रगति लाने व मनरेगा एवं अन्य विभागों के कन्वर्जेंस से रोजगार एवं स्वरोजगारपरक कार्य तत्काल प्रारम्भ कराने के निर्देश दिये। उन्होंने पौखाल क्षेत्र में गोट वैली परियोजना को शीघ्र प्रारम्भ कराने हेतु पशुपालन विभाग,मनरेगा,रीप एवं एनएएलएम को आपसी समन्वय के साथ त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये। साथ ही स्वयं सहायता समूहों को सीसीएल ऋण स्वीकृत व वितरित कर उनके व्यवसाय प्रारम्भ कराने,रेशम एवं डेरी योजनाओं में कन्वर्जेंस से कार्य शीघ्र शुरू कराने,कृषि-उद्यान-पशुपालन जैसे रेखीय विभागों के साथ ब्लॉक स्तर पर बैठक कर कार्ययोजना लागू करने,मनरेगा में 60 दिन से अधिक रोजगार पाने वाले परिवारों को प्रोजेक्ट उन्नति के तहत आरसेटी से कौशल प्रशिक्षण दिलाने तथा रीप योजना अंतर्गत ऐमेनीटी सेंटर,कलेक्शन सेंटर व समुदाय आधारित कार्ययोजनाएं प्राथमिकता से शुरू कराने के निर्देश दिये गये। बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय,जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर,परियोजना प्रबंधक रीप कुलदीप बिष्ट सहित खण्ड विकास अधिकारी एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also
Close