Monday 09/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से आने लगे अभी से टिकट के दावेदार।एआई टूल्स से एजुकेशन, रिसर्चऔर इंडस्ट्रीज़ में नई संभावनाएंT-20 विश्व कप में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मुक़ाबले में भारत की शानदार बल्लेबाज़ी का आनंद लेते हुए.. मेयर विकास शर्मामहापौर ने बेलेजा ब्यूटी स्कूल का किया शुभारम्भकिच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।
राज्य

चतुर्थ श्रेणी भर्ती में देरी पर विभागीय मंत्री ने जताई नाराजगी

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न कार्यालयों एवं विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की लंबे समय से लटकी भर्ती को लेकर विभागीय मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने भर्ती में हो रही अनावश्यक देरी को लेकर विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाते हुए शीघ्र प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिये। जिसके क्रम में शासन स्तर से विभागीय अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को विभागीय स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश जारी किये गये है। साथ ही अधिकारियों को प्रयाग पोर्टल एवं सेवा योजना विभाग से समन्वय स्थापित कार्मिकों की योग्यता एवं सेवा शर्ते तय करने को कहा गया है। विद्यालयी शिक्षा विभाग में आउटसोर्स के माध्यम से चतुर्थ श्रेणी के 2364 रिक्त पदों पर कार्मिकों की तैनाती न होने पर शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने नियुक्ति प्रक्रिया में हो रही अनावश्यक देरी पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को लंबित प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिये। विगत शुक्रवार को आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में डॉ.रावत ने अधिकारियों को विभागीय स्तर पर एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिये ताकि चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के लिये ठोस सेवा शर्ते तैयार किये जा सके। इसके अलावा उन्होंने विभागीय अधिकारियों को प्रयाग पोर्टल तथा कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने को भी कहा ताकि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का गतिरोध पैदा न हो। विभागीय मंत्री के निर्देश पर चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के लिये शासन पर से विभागीय अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया गया है। जिसमें विभागीय अधिकारियों को समिति गठित करने व कार्मिकों की सेवा शर्ते तय करने के ठोस निर्देश दिये गये हैं। इसके साथ एक सप्ताह के भीतर प्रयाग पोर्टल पर अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करने को भी कहा गया है।

Check Also
Close