Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

अटल स्मृति वर्ष व वीर बाल दिवस को लेकर पौड़ी में भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा अटल स्मृति वर्ष तथा वीर बाल दिवस कार्यक्रमों को प्रभावित एवं जन सहभागिता के साथ संपन्न करने के उद्देश्य से रविवार को भारतीय जनता पार्टी के पौड़ी जिला कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संगठनात्मक रणनीति व कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा क्रियान्वयन की विस्तृत चर्चा की गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला सहप्रभारी वीरेंद्र रावत ने कहा कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को पूर्ण समर्पण एवं अनुशासन के भाव से कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रभारी एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों को मंडलों में प्रवास कर वहां की मंडल टोली के साथ समन्वय स्थापित करना होगा,ताकि दोनों कार्यक्रमों का संचालन सुचारु रूप से हो सके। उन्होंने मंडल अध्यक्षों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान को संगठनात्मक संस्कृति का अनिवार्य अंग बताया। कार्यशाला में भाजपा पौड़ी जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत ने अटल स्मृति वर्ष एवं वीर बाल दिवस के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत कार्य योजना प्रस्तुत की। उन्होंने जानकारी थी कि प्रत्येक मंडल में एक संयोजक तथा तीन सह संयोजक की टोली का गठन किया गया है,जो कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संपन्न कराएगी। जिलाध्यक्ष रावत ने बताया कि 24 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमाओं एवं स्मारकों की साफ-सफाई और रखरखाव किया जाएगा तथा उसी दिन सायंकाल जिला भाजपा कार्यालय में अटल की प्रतिमा/चित्र के समक्ष दीप उत्सव आयोजित होगा। वही 25 से 31 दिसंबर के मध्य प्रत्येक विधानसभा स्तर पर अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिनमें अटल के व्यक्तित्व,कृतित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी कार्यालयों,नगर निकाय कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सात दिवसीय अटल प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। नगर निकायों तथा नीति अनुसंधान संस्थानों में सुशासन सम्मेलन आयोजित होंगे। इसके साथ ही छोरा हूं एवं उद्यानों का नामकरण अटल के नाम पर करने और उनकी प्रतिमाओं की स्थापना तथा अटल वन योजनाओं पर विचार किया जाएगा। कार्यशाला में यह भी निर्णय लिया गया कि जिला स्तर पर प्रमुख नगरों में कवि सम्मेलन,चित्रकला,ग्राफिक्स एवं रील प्रतियोगिता,प्रश्नोत्तरी,रंगोली,भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। अटल जी के जीवन पर आधारित लेखन,ब्लाॅगिंग एवं यूटयूब कंटेंट को प्रोत्साहित किया जाएगा। नव-निर्वाचित मोर्चा प्रतिनिधियों को अभियान योजना एवं क्रियान्वयन समितियों में सम्मिलित किया जाएगा तथा सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अटल से संबंधित सामग्री का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने यह भी घोषणा की कि 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस श्रीनगर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई का जीवन प्रेरणा का स्रोत है और उनके विचार आज भी राष्ट्र को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं उन्होंने कार्यशाला के समापन अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित मोर्चों के जिला अध्यक्षों का सम्मान किया जाएगा। जिनमें महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमिला भंडारी,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गणेश राठी,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अशोक डुकलान,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी तथा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद टम्टा शामिल रहे। साथ ही नव-निर्वाचित मोर्चा प्रभारियों में युवा मोर्चा जिला प्रभारी गणेश भट्ट,महिला मोर्चा जिला प्रभारी महिपाल सिंह नेगी,किसान मोर्चा जिला प्रभारी मैत्री प्रकाश,ओबीसी मोर्चा जिला प्रभारी मधु खुगशाल,अनुसूचित मोर्चा जिला प्रभारी पूर्णिमा नेगी तथा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला प्रभारी प्रहलाद सिंह रावत का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री महिपाल नेगी ने किया। कार्यशाला में जिला सह प्रभारी वीरेंद्र रावत,जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत,विधायक राजकुमार पोरी,जिला महामंत्री गणेश भट्ट व महिपाल नेगी,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमिला भंडारी,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष जगमोहन नेगी,अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद टम्टा,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अशोक डुकलान,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गणेश राठी नेगी,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष नगमा तौफीक,जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी सीमा भंडारी सहित डॉ.रजनी रावत,मधु खुगशाल,पूर्णिमा नेगी और जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे

Check Also
Close