Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

समग्र शिक्षा के अंतर्गत विकास खण्ड खिर्सू ब्लॉक स्तरीय निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता का आयोजन

श्रीनगर गढ़वाल। आज 23 दिसम्बर को समग्र शिक्षा के अंतर्गत विकास खण्ड खिर्सू की ब्लॉक स्तरीय निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता का आयोजन नन्दन नगर पालिका जूनियर हाईस्कूल श्रीनगर के सभागार में आयोजित किया गया। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत छात्रों के अधिगम आधारित लक्ष्यों का विद्यालय एवं छात्र स्तर तक प्रभावी मूल्यांकन किए जाने हेतु निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी रावत द्वारा किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी अश्वनी रावत कहा कि निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता का उद्देश्य भाषा एवं संख्याज्ञान छात्रों में गणितीय और तार्किक शक्ति का विकास करना है,यह प्रतियोगिता छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है छात्रों को गणित और भाषा में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है,जिससे वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित होते हैं। जिसमें ब्लॉक खिर्सू की तीन न्याय पंचायतों में संकुल चमराड़ा,देवलगढ और पोखरी से टॉप प्रथम तीन-तीन बच्चों कुल 9 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का परिणाम अनुज प्रथम राजकीय प्राथमिक विद्यालय चोपड़ा प्रथम,विभूति द्वितीय नगर पालिका स्कूल श्रीनगर,दीया विष्ट तृतीय राजकीय प्राथमिक विद्यालय मरोड़ा। मूल्यांकनकर्ता के रूप में लक्ष्मी कुकरेती,आरती थपलियाल,चारु स्मिता और विनीता पैन्यूली द्वारा सहयोग किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा अश्विनी रावत द्वारा कहा गया कि निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता में विजेता प्रथम स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को रुपए 3000 द्वितीय रुपए 2000 और तृतीय पुरस्कार रुपए 1000 की धनराशि बैंक खाते में जमा की जाएगी। कार्यक्रम प्रभारी मुकेश काला,जयदयाल चौहान,संजय नौडियाल,संजय नौडियाल,विपिन गौतम,नवीन धारीवाल,मनोज नौडियाल,लक्ष्मी चन्द,सुशील नौटियाल,लक्ष्मी कुकरेती,आरती थपलियाल,कुसुमलता काला,अनीता पटवाल,विनीता पैन्यूली,निर्मला नेगी आदि उपस्थित थे।

Check Also
Close