Monday 09/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से आने लगे अभी से टिकट के दावेदार।एआई टूल्स से एजुकेशन, रिसर्चऔर इंडस्ट्रीज़ में नई संभावनाएंT-20 विश्व कप में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मुक़ाबले में भारत की शानदार बल्लेबाज़ी का आनंद लेते हुए.. मेयर विकास शर्मामहापौर ने बेलेजा ब्यूटी स्कूल का किया शुभारम्भकिच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।
राज्य

सनातन धर्म की एक ही पुकार—मिशन ‘विश्व गुरु’ का संकल्प लेगा हर परिवार

श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी रमण पूरी महाराज, पंचायती अखाड़ा श्रीनिरंजनी ने कहा कि सनातन धर्म भारत की आत्मा है और यह भूमि संतों, तपस्वियों एवं धर्म की पुण्यस्थली रही है। उन्होंने कहा कि इतिहास साक्षी है कि जब-जब अधर्म ने समाज में सिर उठाया है,तब-तब धर्म का उत्थान हुआ है और सनातन परंपरा ने मानवता को सही दिशा दिखाई हैमहामंडलेश्वर डॉ. स्वामी रमण पूरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म केवल किसी एक समाज या देश तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संपूर्ण विश्व के कल्याण की भावना से ओत-प्रोत है। “वसुधैव कुटुम्बकम्” का संदेश देने वाला सनातन धर्म मानवता, करुणा, सहअस्तित्व और शांति का मार्ग प्रशस्त करता है। यही कारण है कि आज पूरा विश्व भारत की ओर आध्यात्मिक दृष्टि से आशा भरी नजरों से देख रहा है।
उन्होंने कहा कि हिंदू समाज जब तक संगठित नहीं होगा, तब तक राष्ट्र और विश्व के कल्याण का संकल्प पूर्ण नहीं हो सकता। मातृशक्ति का सम्मान, भगवा ध्वज का गौरव, भारतीय शिक्षा प्रणाली का संरक्षण, सनातन संस्कृति की रक्षा तथा सामाजिक एकता—ये सभी तत्व मिशन ‘विश्व गुरु’ को साकार करने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
स्वामी रमण पूरी महाराज ने कहा कि आज आवश्यकता है कि प्रत्येक परिवार सनातन मूल्यों को अपनाए और उन्हें अपने जीवन का हिस्सा बनाए। बच्चों में भारतीय संस्कृति, संस्कार, धर्म और राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना समय की मांग है। संगठित हिंदू समाज ही भारत को पुनः विश्व गुरु के शिखर पर स्थापित कर सकता है।उन्होंने आह्वान किया कि सनातन धर्म की इस पुकार को जन-जन तक पहुंचाया जाए और हर परिवार यह संकल्प ले कि वह धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के उत्थान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगा। यही संकल्प भारत को पुनः विश्व का मार्गदर्शक बनाएगा।

Check Also
Close