Monday 09/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से आने लगे अभी से टिकट के दावेदार।एआई टूल्स से एजुकेशन, रिसर्चऔर इंडस्ट्रीज़ में नई संभावनाएंT-20 विश्व कप में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मुक़ाबले में भारत की शानदार बल्लेबाज़ी का आनंद लेते हुए.. मेयर विकास शर्मामहापौर ने बेलेजा ब्यूटी स्कूल का किया शुभारम्भकिच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।
राज्य

वीरेंद्र नगर अनुग्रह आश्रम में धूमधाम से मना क्रिसमस डे, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

सितारगंज
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सितारगंज के निकट वीरेंद्र नगर स्थित अनुग्रह आश्रम में क्रिसमस डे बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।क्रिसमस डे के मौके पर नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित नाट्य प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें देखकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। बच्चों की प्रस्तुतियों ने प्रभु यीशु के प्रेम, त्याग और शांति के संदेश को जीवंत कर दिया।अनुग्रह आश्रम को इस अवसर पर आकर्षक इलेक्ट्रिक झालरों और विभिन्न प्रकार की झांकियों से सजाया गया था। पूरे परिसर में उत्सव और उल्लास का माहौल देखने को मिला।आश्रम के फादर रुडोल्फ ने बताया कि प्रभु यीशु का जन्म पूरी दुनिया में बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रभु यीशु ने मानवता को प्रेम, अमन और चैन का संदेश दिया है, जिसे हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए। इस मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।वहीं कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व विधायक नारायण पाल ने कहा कि आज का दिन अत्यंत खुशी का दिन है, क्योंकि आज प्रभु यीशु का जन्म हुआ था। उन्होंने संदेश दिया कि समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देना ही क्रिसमस का वास्तविक उद्देश्य है।अंत में फादर रुडोल्फ ने सभी श्रद्धालुओं को क्रिसमस डे की शुभकामनाएं दीं और शांति, प्रेम व सौहार्द के साथ जीवन जीने का आह्वान किया।

Check Also
Close