Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

अटल स्मृति सम्मेलन का हुआ शुभारंभ ।

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की 101वीं जयंती के अवसर पर किच्छा विधानसभा में आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य वक्ता साकेत अग्रवाल एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने संयुक्त रूप से अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता साकेत अग्रवाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी का व्यक्तित्व बहुआयामी था वे कुशल राजनेता, संवेदनशील कवि, प्रखर वक्ता और दृढ़ राष्ट्रनायक थे। उन्होंने अटल जी की वैचारिक यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विचारधारा में दृढ़ता और व्यवहार में उदारता ही अटल जी की सबसे बड़ी पहचान थी। अटल जी ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हुए राजनीति को सेवा, संवाद और सहमति का माध्यम बनाया, जो आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत है।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी ने राष्ट्र निर्माण का जो “अटल मॉडल” देश को दिया, वह सुशासन, विकास और सामाजिक समरसता पर आधारित था। उन्होंने कहा कि अटल जी के नेतृत्व में सड़क, संचार, शिक्षा और रक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए, जिनकी नींव पर आज का भारत मजबूती से खड़ा है।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि अटल जी का सुशासन ही आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प का आधार है। मोदी जी अटल जी के विचारों को आगे बढ़ाते हुए देश को आत्मनिर्भर, सशक्त और विश्वगुरु बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं। अटल बिहारी वाजपेई जी द्वारा उत्तराखंड के लिए घोषित विशेष औद्योगिक पैकेज राज्य के आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित हुआ। इस औद्योगिक पैकेज से राज्य में बड़े पैमाने पर उद्योगों की स्थापना हुई, रोजगार के नए अवसर सृजित हुए और उत्तराखंड को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत आधार मिला। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड में औद्योगिक विकास, बुनियादी ढांचे का विस्तार और रोजगार सृजन अटल जी की दूरदर्शी सोच का प्रतिफल है।
इस दौरान कार्यक्रम संयोजक धर्मराज जायसवाल, मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, मयंक तिवारी, पिंकी डिमरी, जिला मीडिया प्रभारी विजय तोमर, मनमोहन सक्सेना, राजेश तिवारी, इफ्तिखार मियां, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा हारून मलिक, जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा राजेश कोली, सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता, कुलदीप बग्गा, मुकेश कोली, बिजेंद्र यादव, जितेंद्र गौतम, संदीप अरोड़ा, संजीव खन्ना, मूलचंद राठौर, नरेंद्र ठुकराल, भोपाल सिंह रावत, दया दसीला, कविता मान, महेंद्र पाल, राज गगनेजा, गफ्फार खान, अंकित पाठक, टीकम सिंह कोरंगा, प्रकाश पंत, कुलदीप बग्गा, सतीश गुप्ता, करुणा तिवारी, रेनू यादव, कुसुम गंगवार, प्रियंका, लता गंगवार, सुनीता गंगवार, रवीना गंगवार, नीतू सिंह, जश्मीरी देवी, संगीता शर्मा, मधु गुप्ता, रजनी, ओम तनेजा, दीप नारायण यादव, गिरीश वर्मा, चूड़ामणि सागर, अमर खान, इफ्तिखार मियां, अमरनाथ कश्यप, देवेंद्र शर्मा, जितेंद्र गुप्ता, राकेश गुप्ता, धनीराम, दिलीप जीना, बाबू अल्वी, शैलजाकांत शंकर समेत विधानसभा क्षेत्र के सभी शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Check Also
Close