Monday 09/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।यादव सभा द्वारा रुद्रपुर में भव्य ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन: समाज की एकता और शिक्षा पर दिया जोररुद्रपुर। आज रुद्रपुर में यादव सभा द्वारा एक भव्य ‘होली मिलन कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के समस्त सम्मानित यादव समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को बधाई दी गई और समाज के उज्ज्वल भविष्य पर चर्चा की गई।समाज की एकजुटता और शिक्षा पर विमर्श:समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ताओं ने समाज में शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने और संगठन को और अधिक मजबूत व एकत्र करने पर विशेष बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की उन्नति का आधार शिक्षा है, इसलिए हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को शिक्षित और जागरूक बनाना होगा।विवादास्पद फिल्म का विरोध:कार्यक्रम के दौरान यादव समाज की छवि खराब करने की कोशिशों पर कड़ा रोष व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कुछ लोग ‘यादव जी की लव स्टोरी’ जैसी बेहूदा फिल्में बनाकर समाज को बदनाम करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। सभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया कि समाज की मर्यादा को ठेस पहुँचाने वाले ऐसे फिल्मकारों और लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।मुख्य अतिथि एवं गणमान्य उपस्थिति:कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अरविंद यादव (राष्ट्रीय महासचिव, समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड) उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता अध्यक्ष श्री पूरन सिंह यादव ने की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्री अरविंद यादव, श्री डी.पी. यादव, और डॉ. बी.बी. सिंह यादव ने भी अपने विचार रखे।उपस्थित गणमान्य सदस्यों की सूची:कार्यक्रम में यादव समाज के सक्रिय सदस्य और सम्मानित व्यक्ति शामिल रहे, जिनमें मुख्य रूप से निम्नलिखित नाम सम्मिलित हैं:तहसील खटीमा के अंतर्गत आने वाले ग्राम झनकट आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवससितारगंज कोतवाली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खास प्रोग्राम का आयोजनअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में डॉ. एपीजे सभागार में सम्मान समारोह आयोजित,प्रत्येक ब्लाॅक में लगाई जायेगी अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीन–डाॅ.धन सिंह रावतकार्मिकों के हित में संघ भवन निर्माण को लेकर तेज हुई पहल,प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापनपीएमश्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज डांगचौरा में हुआ प्रेरक मार्गदर्शन सत्रपशुपालन विभाग की योजनाओं से गांवों में बढ़ रहा स्वरोजगार
राज्य

मंगलवार को मीट दुकानें बंद रखने के फैसल पर हिंदु रक्षा दल ने महापौर को किया सम्मानित

  • जय श्री राम और महापौर जिंदाबाद के नारों से गूंजा नगर निगम परिसर

रूद्रपुर। शहर में मीट मांस की दुकानें मंगलवार को बंद रखने के फैसले पर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम पहुंचकर इस फैसले के लिए महापौर विकास शर्मा का जोरदार अभिनंदन किया और उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान जय श्री राम, मुख्यमंत्री धामी जिंदाबाद और महापौर विकास शर्मा जिंदाबाद के नारों से नगर निगम परिसर गूंज उठा।

बता दें महापौर विकास शर्मा के निर्देश पर नगर निगम ने शहर में मीट और मछली विक्रेताओं के लिए एसओजी जारी की है। जिसके तहत प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को मीट मछली की दुकानें बंद रखने का नियम बनाया गया है इसके अलावा जनहित में मीट विक्रेताओं के लिए कई अन्य नियम भी बनाये गये हैं। मंगलवार को मीट दुकानें बंद रखने के फैसले से हिंदुवादी संगठनों में खुशी की लहर है। इसी को लेकर गुरूवार को हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष राजा भारद्वाज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने नगर निगम पहुंचकर महापौर विकास शर्मा का आभार व्यक्त किया और इस फैसले के लिए उनका जोरदार स्वागत करते हुए सम्मानित किया। इस दौरान मेयर और मुख्यमंत्री धामी के सम्मान में नारे लगाये गये। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने खेड़ा में ईदगाह की आड़ में कब्जा की गयी सरकारी भूमि को खाली कराने पर भी महापौर का आभार व्यक्त किया और उक्त जगह के शुग्किरण के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करने की अनुमति मांगी।

इस दौरान हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष राजा भारद्वाज ने कहा कि महापौर विकास शर्मा ने मंगलवार को मीट की दुकानें बंद रखने का फैसला लेकर ंिहंदुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर में पहली बार किसी जनप्रतिनिधि ने इस तरह का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि पूरे उत्तराखण्ड में शायद रूद्रपुर पहला शहर है जहां पर अब नये साल से मंगलवार को मीट की दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने कहा यह निर्णय महापौर विकास शर्मा की सनातन संस्कृति के प्रति अटूट आस्था का परिचायक है ।

इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि है, जिस तरह से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यहां की पवित्रता और डेमोग्राफी से छेड़छाड़ करने वालों को सबक सिखाने का काम कर रहे हैं उसी तरह रूद्रपुर में भी अब धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ नहीं होने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि मंगलवार को मीट मांस की दुकानों को बंद करने की पीछे लोगों की धार्मिक आस्था जुड़ी है। इसी लिए नगर निगम ने मीट विक्रेताओं के लिए एसओपी जारी की है। इस एसओपी में मीट विक्रेताओं के लिए स्वच्छता को लेकर भी नियम बनाये गये हैं। नियमों की अनदेखी करने वालों पर जुर्माना और दुकान सील करने की कार्रवाई का प्रावधान किया गया है।

महापौर ने कहा कि रूद्रपुर को उसके नाम के अनुरूप धार्मिक पहचान दिलाने के लिए नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है। भगवान रूद्र के नाम से बसे इस शहर के प्रवेश द्वार इंदिरा चौक पर त्रिशूल की स्थापना जल्द होने जा रही है। इसके अलावा डीडी चौक पर भगवान शिव का डमरू लगने जा रहा है। इसे अलावा अन्य चौराहों पर भी इसी तरह के धार्मिक प्रतीक लगाकर शहर को धार्मिक स्वरूप प्रदान किया जायेगा। महापौर ने कहा कि शहरवासियों की धार्मिक आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग यहां पर डेमोग्रैफी को बदलने का प्रयास कर रहे हैं, उनक पर नगर निगम सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों की आड़ में सरकारी जमीनों पर कब्जे नहीं होने दिया जायेगा। अतिक्रमणकारी चाहे कोई भी हो उसके बख्शा नहीं जायेगा।

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश महामंत्राी अनूप दत्ता,सुमित गुप्ता, राजा भारद्वाज, गिरीश राठौर, अजीत सक्सेन, पार्षद राजेन्द्र राठौर, पंकज कश्यप, रोहित, बॉबी भारद्वाज, आदि सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Check Also
Close