Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

अटल जी के आदर्शों को जीवन का मूल मंत्र बनाएं युवाः अजय भट्ट

  • अटल स्मृति वर्ष पर युवाओं ने किया राष्ट्रनायक को नमन
  • सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित
  • सांसद अजय भट्ट व महापौर विकास शर्मा ने अटल जी के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान

रुद्रपुर। अटल स्मृति वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन, उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण किया गया। यह आयोजन विशेष रूप से युवाओं को समर्पित रहा, जिसमें विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट एवं विशिष्ट अतिथि महापौर विकास शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर अटल जी के जीवन, विचारों और राष्ट्रहित में किए गए कार्यों पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि विचारों के विराट व्यक्तित्व थे। उन्होंने राजनीति में शुचिता, संवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों की मिसाल कायम की। अटल जी ने विपरीत परिस्थितियों में भी देशहित को सर्वाेपरि रखा और भारत को वैश्विक मंच पर सशक्त पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि पोखरण परमाणु परीक्षण, राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना, सर्व शिक्षा अभियान और पड़ोसी देशों के साथ संवाद की नीति अटल जी की दूरदर्शिता का प्रमाण हैं। सांसद भट्ट ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अटल जी के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाएं। उन्होंने कहा आज का युवा यदि अटल जी के विचारों को आत्मसात कर लें, तो भारत को विकसित राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता।

विशिष्ट अतिथि महापौर विकास शर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन सादगी, संवेदनशीलता और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है। वे एक कुशल प्रशासक होने के साथ-साथ कवि हृदय के व्यक्ति थे, जिनकी वाणी में ओज और विचारों में गहराई थी। महापौर ने कहा कि अटल जी ने यह सिद्ध किया कि राजनीति सेवा का माध्यम हो सकती है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे सकारात्मक सोच, अनुशासन और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को अपनाएं। उन्होंने कहा अटल जी का जीवन हमें सिखाता है कि सत्ता नहीं, सेवा ही राजनीति का वास्तविक उद्देश्य होना चाहिए।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा दीप कौशयारी, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा बिट्टू चौहान, जिला मंत्री गजेंद्र प्रजापति, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, मोर सिंह, सुरेश कोली, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, जितेंद्र शांधू, महाविद्यालय के प्रधानाचार्य, गुन्नू चौधरी, प्रीति धीर, ममता त्रिपाठी, ममता जीना, बिन्नी चुघ के अलावा छात्र संघ पदाधिकारी एवं छात्र मौजूद रहै।

Check Also
Close