Monday 09/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।यादव सभा द्वारा रुद्रपुर में भव्य ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन: समाज की एकता और शिक्षा पर दिया जोररुद्रपुर। आज रुद्रपुर में यादव सभा द्वारा एक भव्य ‘होली मिलन कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के समस्त सम्मानित यादव समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को बधाई दी गई और समाज के उज्ज्वल भविष्य पर चर्चा की गई।समाज की एकजुटता और शिक्षा पर विमर्श:समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ताओं ने समाज में शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने और संगठन को और अधिक मजबूत व एकत्र करने पर विशेष बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की उन्नति का आधार शिक्षा है, इसलिए हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को शिक्षित और जागरूक बनाना होगा।विवादास्पद फिल्म का विरोध:कार्यक्रम के दौरान यादव समाज की छवि खराब करने की कोशिशों पर कड़ा रोष व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कुछ लोग ‘यादव जी की लव स्टोरी’ जैसी बेहूदा फिल्में बनाकर समाज को बदनाम करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। सभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया कि समाज की मर्यादा को ठेस पहुँचाने वाले ऐसे फिल्मकारों और लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।मुख्य अतिथि एवं गणमान्य उपस्थिति:कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अरविंद यादव (राष्ट्रीय महासचिव, समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड) उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता अध्यक्ष श्री पूरन सिंह यादव ने की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्री अरविंद यादव, श्री डी.पी. यादव, और डॉ. बी.बी. सिंह यादव ने भी अपने विचार रखे।उपस्थित गणमान्य सदस्यों की सूची:कार्यक्रम में यादव समाज के सक्रिय सदस्य और सम्मानित व्यक्ति शामिल रहे, जिनमें मुख्य रूप से निम्नलिखित नाम सम्मिलित हैं:तहसील खटीमा के अंतर्गत आने वाले ग्राम झनकट आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवससितारगंज कोतवाली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खास प्रोग्राम का आयोजनअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में डॉ. एपीजे सभागार में सम्मान समारोह आयोजित,प्रत्येक ब्लाॅक में लगाई जायेगी अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीन–डाॅ.धन सिंह रावतकार्मिकों के हित में संघ भवन निर्माण को लेकर तेज हुई पहल,प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापनपीएमश्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज डांगचौरा में हुआ प्रेरक मार्गदर्शन सत्रपशुपालन विभाग की योजनाओं से गांवों में बढ़ रहा स्वरोजगार
राज्य

वीर बाल दिवस पर चार साहिबज़ादों को दी गयी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

  • साहिबज़ादे चौक पर सांसद अजय भट्ट, विधायक शिव अरोरा सहित जनप्रतिनिधियों ने किया नमन
  • चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित हुआ अद्वितीय बलिदान

रूद्रपुर।वीर बाल दिवस के अवसर पर आवास विकास स्थित चार साहिबज़ादे चौक पर एक भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अजय भट्ट उपस्थित रहे। उनके साथ विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा, भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा सिख समाज के सम्मानित लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने गुरु गोबिंद सिंह महाराज के चार साहिबज़ादों के अद्वितीय बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम स्थल पर चार साहिबज़ादों के त्याग, साहस और धर्मनिष्ठा को दर्शाने वाली एक विशेष चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से साहिबज़ादों के जीवन, उनके संघर्ष और बलिदान की ऐतिहासिक घटनाओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसे देखकर उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो उठा। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने साहिबज़ादों के बलिदान से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु गोबिंद सिंह महाराज के चार साहिबज़ादों का बलिदान भारतीय इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। उन्होंने कहा कि चारों साहिबज़ादों ने धर्म की रक्षा के लिए कभी अपना सिर नहीं झुकाया और अत्याचार के सामने अडिग रहकर अपने प्राणों का बलिदान दिया।

सांसद भट्ट ने कहा कि मुगल शासन के अत्याचारों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए गुरु गोविंद सिंह जी के ज्येष्ठ पुत्र साहिबज़ादा अजीत सिंह और साहिबज़ादा जुझार सिंह ने रणभूमि में वीरगति प्राप्त की। वहीं, उनके छोटे पुत्र 7 वर्षीय साहिबज़ादा फतेह सिंह और 9 वर्षीय साहिबज़ादा जोरावर सिंह को मुगल शासकों द्वारा अमानवीय यातनाएं देकर जिंदा दीवार में चिनवा दिया गया। उन्होंने कहा कि यह बलिदान देशवासियों को सदैव यह संदेश देता रहेगा कि धर्म और राष्ट्र की रक्षा सर्वाेपरि है।

सांसद अजय भट्ट ने यह भी उल्लेख किया कि मुगल शासकों ने साहिबज़ादा फतेह सिंह और जोरावर सिंह को झुकाने के लिए जेल का दरवाजा जानबूझकर छोटा रखा था, लेकिन दोनों बाल वीर बिना सिर झुकाए उसी दरवाजे से गुजर गए। उन्होंने कहा कि ऐसे अद्भुत साहस और बलिदान के कारण ही अत्याचारी शासकों को अंततः देश छोड़कर भागना पड़ा। उन्होंने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि चित्रों के माध्यम से चारों साहिबज़ादों के बलिदान का इतिहास मानो आंखों के सामने सजीव हो उठा है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीर बाल दिवस को राष्ट्रीय स्तर पर मनाने के निर्णय की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे साहिबज़ादों के बलिदान का संदेश जन-जन तक पहुंचेगा।

विधायक शिव अरोरा ने अपने संबोधन में कहा कि चारों साहिबज़ादों का बलिदान हमें धर्म और देश की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि वीर बाल दिवस केवल स्मरण का दिन नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र के प्रति कर्तव्य, सत्य और धर्म के लिए निर्भीक होकर खड़े रहने की सीख देता है।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि चार साहिबज़ादों का बलिदान केवल सिख समाज ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में देशभक्ति, साहस और नैतिक मूल्यों का संचार होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस दिवस को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाने का निर्णय आने वाली पीढ़ियों को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का सशक्त माध्यम है।

कार्यक्रम के दौरान सेवा भावना के तहत दूध का लंगर भी वितरित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल,जिला कार्यक्रम संयोजक इंद्रपाल सिंह मान, कार्यक्रम संयोजक हरविंदर सिंह चुघ, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, दर्जा राज्यमंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, किरन विर्क, पूर्व मेयर पति सुरेश कोहली, जिला कार्यालय मंत्री मोर सिंह, मीडिया सयोजक विजय तोमर, मण्डल अध्यक्ष मुकेश पाल, मण्डल महामंत्री जीतेन्द्र संधू, गुन्नू चौधरी,सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं सिख समाज के सम्मानित भाई-बहन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन श्रद्धा, संकल्प और राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ किया गया।

Check Also
Close