Monday 09/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।यादव सभा द्वारा रुद्रपुर में भव्य ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन: समाज की एकता और शिक्षा पर दिया जोररुद्रपुर। आज रुद्रपुर में यादव सभा द्वारा एक भव्य ‘होली मिलन कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के समस्त सम्मानित यादव समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को बधाई दी गई और समाज के उज्ज्वल भविष्य पर चर्चा की गई।समाज की एकजुटता और शिक्षा पर विमर्श:समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ताओं ने समाज में शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने और संगठन को और अधिक मजबूत व एकत्र करने पर विशेष बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की उन्नति का आधार शिक्षा है, इसलिए हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को शिक्षित और जागरूक बनाना होगा।विवादास्पद फिल्म का विरोध:कार्यक्रम के दौरान यादव समाज की छवि खराब करने की कोशिशों पर कड़ा रोष व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कुछ लोग ‘यादव जी की लव स्टोरी’ जैसी बेहूदा फिल्में बनाकर समाज को बदनाम करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। सभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया कि समाज की मर्यादा को ठेस पहुँचाने वाले ऐसे फिल्मकारों और लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।मुख्य अतिथि एवं गणमान्य उपस्थिति:कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अरविंद यादव (राष्ट्रीय महासचिव, समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड) उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता अध्यक्ष श्री पूरन सिंह यादव ने की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्री अरविंद यादव, श्री डी.पी. यादव, और डॉ. बी.बी. सिंह यादव ने भी अपने विचार रखे।उपस्थित गणमान्य सदस्यों की सूची:कार्यक्रम में यादव समाज के सक्रिय सदस्य और सम्मानित व्यक्ति शामिल रहे, जिनमें मुख्य रूप से निम्नलिखित नाम सम्मिलित हैं:तहसील खटीमा के अंतर्गत आने वाले ग्राम झनकट आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवससितारगंज कोतवाली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खास प्रोग्राम का आयोजनअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में डॉ. एपीजे सभागार में सम्मान समारोह आयोजित,प्रत्येक ब्लाॅक में लगाई जायेगी अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीन–डाॅ.धन सिंह रावतकार्मिकों के हित में संघ भवन निर्माण को लेकर तेज हुई पहल,प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापनपीएमश्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज डांगचौरा में हुआ प्रेरक मार्गदर्शन सत्रपशुपालन विभाग की योजनाओं से गांवों में बढ़ रहा स्वरोजगार
राज्य

अंतर महाविद्यालय बेसबॉल प्रतियोगिता 2025-चौरास परिसर में खेल कौशल,अनुशासन और प्रतिस्पर्धा का भव्य संगम

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर द्वारा अंतर महाविद्यालय बेसबॉल महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता-2025 का भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन दिनांक 24-25 दिसंबर 2025 को खेल मैदान चौरास परिसर में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। दो दिवसीय इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता ने खेल भावना,अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया। महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों को मिलाकर कुल 9 टीमों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। रोमांचक मुकाबलों और उच्च स्तरीय खेल कौशल के दम पर बिड़ला परिसर की टीमों ने महिला व पुरुष-दोनों वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं डीएवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय,देहरादून की टीमों ने दोनों ही वर्गों में उपविजेता बनकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। प्रतियोगिता के लगभग सभी मैच अत्यंत कड़े,प्रतिस्पर्धी और दर्शकों को रोमांचित करने वाले रहे। खिलाड़ियों की फुर्ती,रणनीति और सामूहिक समन्वय ने खेल मैदान को उत्साह और जोश से भर दिया। दर्शकों की भारी उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। प्रतियोगिता का संचालन एवं निर्णायन उत्तराखंड बेसबॉल एसोसिएशन देहरादून द्वारा किया गया,जिससे आयोजन की तकनीकी गुणवत्ता और निष्पक्षता सुनिश्चित हुई। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता के आयोजक सचिव की जिम्मेदारी सुदीप कुमार ने कुशलता से निभाई। वहीं निर्णायक मंडल के संयोजक के रूप में प्रीतम तोमर सचिव उत्तराखंड बेसबॉल एसोसिएशन ने अपनी अहम भूमिका अदा की। विश्वविद्यालय टीम के चयन के उद्देश्य से गठित विश्वविद्यालय चयन समिति ने सभी मैचों का गहन अवलोकन किया। चयन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने में बी.पी.एस.राणा (भूतपूर्व सचिव उत्तराखंड बेसबॉल एसोसिएशन) तथा मोहित सिंह बिष्ट (सहायक निदेशक,शारीरिक शिक्षा) की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि रहे प्रो.जगत प्रकाश मेहता प्रभारी खेल निदेशक जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बताया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ.मुकुल पंत विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग ने खिलाड़ियों को अनुशासन,निरंतर अभ्यास और खेल भावना का संदेश दिया। आयोजन के दौरान मीडिया प्रभारी के रूप में तोमर ने प्रतियोगिता की वीडियो कवरेज का दायित्व निभाया,जबकि मंच संचालन की जिम्मेदारी कु.चांदनी राजपूत (विद्यार्थी,शारीरिक शिक्षा) ने कुशलतापूर्वक संभाली। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया,जिसमें सभी अतिथियों एवं छात्र संघ पदाधिकारियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में मोहित सिंह बिष्ट ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आयोजकों,निर्णायकों,खिलाड़ियों,दर्शकों एवं सभी सहयोगी भद्रजनों का आभार व्यक्त किया। कुल मिलाकर यह अंतर महाविद्यालय बेसबॉल प्रतियोगिता न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच देने में सफल रही,बल्कि विश्वविद्यालय स्तर पर खेल संस्कृति को सशक्त करने की दिशा में एक सार्थक और प्रेरणादायी आयोजन सिद्ध हुई।

Check Also
Close