Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

अटल विचारों की गूंज से गूंजा श्रीनगर,अटल स्मृति सम्मेलन व रंगोली प्रतियोगिता में दिखा राष्ट्रभाव-शिशु मंदिर के सौंदर्यीकरण को मिले पांच लाख


श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर मंडल में विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन का भव्य एवं गरिमामय आयोजन नगर के अदिति पैलेस में संपन्न हुआ। भारत रत्न,पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति को समर्पित इस सम्मेलन में उनके राष्ट्रवादी विचारों,सुशासन की दृष्टि और लोकतांत्रिक मूल्यों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने अटल के प्रेरणादायी व्यक्तित्व,दूरदर्शी नेतृत्व और देश के प्रति उनके आजीवन समर्पण को भावपूर्ण शब्दों में स्मरण किया। सम्मेलन के अवसर पर महिला मोर्चा द्वारा आयोजित रंगोली प्रतियोगिता ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया। महिलाओं ने रंगों के माध्यम से रचनात्मकता,सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रभक्ति को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। रंगोलियों में अटल के विचार,राष्ट्रीय एकता,भारतीय परंपराएं और सुशासन की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी,जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे,जिन्होंने विचार,व्यवहार और नीति-तीनों में संतुलन स्थापित किया। उन्होंने कहा कि अटल का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके आदर्श आज भी देश को सही दिशा दिखा रहे हैं। सम्मेलन ने समाज और विशेषकर युवाओं को अटल के विचारों को आत्मसात करने का सशक्त संदेश दिया। इससे पूर्व अटल स्मृति वर्ष के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर,श्रीनगर में काव्य पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट काव्य प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने शिशु मंदिर श्रीनगर के सौंदर्यीकरण हेतु पांच लाख रुपये की घोषणा कर शिक्षा एवं संस्कारों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व दायित्वधारी राज्य मंत्री अतर सिंह असवाल ने की। विशिष्ट उपस्थिति में जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत,प्रहलाद सिंह रावत सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में सिरतोली के प्रधान रमेश नौटियाल भी अनेक कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। सम्मेलन को सफल बनाने में संगठनात्मक सहभागिता उल्लेखनीय रही। इस अवसर पर खिर्सू ब्लॉक प्रमुख अनिल भण्डारी,जिला महामंत्री एवं जिला संयोजक अटल स्मृति सम्मेलन गणेश भट्ट,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमिला भंडारी,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष जगमोहन नेगी,श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,खिर्सू मंडल अध्यक्ष मीना गैरोला,नरेंद्र टम्टा,गिरीश पैन्यूली,बासुदेव कंडारी,दिनेश असवाल,दिनेश पटवाल,शुभम प्रभाकर,देवेंद्र मणि मिश्रा,पंकज सती,विजय सिंह,विमल नेगी,आनंद नेगी,गणेश राठी सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। श्रीनगर में आयोजित यह अटल स्मृति सम्मेलन और रंगोली प्रतियोगिता अटल विचारधारा,राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का सशक्त संगम साबित हुआ,जिसने जनमानस को प्रेरित करते हुए अटल के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का सार्थक कार्य किया।

Check Also
Close