Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

अंकिता भंडारी हत्याकांड: राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने सीबीआई जांच की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन

देहरादून, उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में हाल ही में सामने आए नए खुलासों और वायरल ऑडियो-वीडियो के मद्देनजर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने मामले की सीबीआई जांच तथा एसआईटी जांच को दोबारा शुरू करने की मांग को और तेज कर दिया है। पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आज जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें मामले की गंभीरता, नए तथ्यों, गवाहों के बयानों में असंगतियों और संभावित सबूतों की छेड़छाड़ का हवाला देते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। ज्ञापन में एसआईटी जांच को अपूर्ण और पक्षपातपूर्ण बताते हुए इसे नए सिरे से शुरू करने तथा आवश्यकता पड़ने पर नए सदस्यों को शामिल करने की अपील की गई।
प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने प्रदर्शन के दौरान कहा, “यह मांग केवल अंकिता भंडारी के परिवार को न्याय दिलाने के लिए नहीं, बल्कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भी जरूरी है। नए तथ्यों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। हम उम्मीद करते हैं कि सरकार शीघ्र कार्रवाई करेगी।”
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने इस प्रदर्शन का समर्थन करते हुए कहा, “अंकिता भंडारी हत्याकांड में राजनीतिक दबाव और षड्यंत्र की गंध स्पष्ट है। नए सबूतों के सामने आने के बाद सीबीआई जांच अनिवार्य हो गई है। पीड़ित परिवार की पुकार को अनसुना नहीं किया जा सकता। यदि सरकार ने त्वरित कार्रवाई नहीं की, तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे।”
महानगर अध्यक्ष नवीन पंत ने प्रदर्शन में शामिल होकर कहा, “यह मामला केवल एक हत्या का नहीं, बल्कि महिलाओं के खिलाफ अपराध और सत्ता के दुरुपयोग का प्रतीक है। एसआईटी जांच की कमियों को दूर करने के लिए इसे दोबारा खोला जाए और सीबीआई को सौंपा जाए, ताकि सच्चाई सामने आए और दोषियों को सजा मिले।”
ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजा गया। पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
गौरतलब है कि मई 2025 में कोर्ट ने तीन आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी, लेकिन दिसंबर 2025 में वायरल हुए ऑडियो-वीडियो और नए आरोपों ने मामले को फिर से सुर्खियों में ला दिया है। कांग्रेस ने भी कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग उठाई है, जबकि भाजपा ने इन आरोपों को राजनीतिक साजिश बताया है। इस प्रदर्शन से राज्य में महिलाओं की सुरक्षा और न्यायिक प्रक्रिया की पारदर्शिता पर बहस एक बार फिर गर्म हो गई है।
प्रदर्शन के दौरान शिव प्रसाद सेमवाल राष्टीय अध्यक्ष , सुलोचना ईष्टवाल प्रदेश अध्यक्ष, भगवती प्रसाद नौटियाल सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष , नवीन पंत महानगर अध्यक्ष, विनोद कोठियाल प्रचार सचिव , योगेश ईष्टवाल अध्यक्ष वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ,भगवती प्रसाद गोस्वामी जिला अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ,सुभाष नौटियाल,संगठन सचिव, दयाराम मनौड़ी जिला महामंत्री , प्रीतम नेगी, सोभित भद्री, श्रवण कुमार, शशी रावत महानगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, मंजू रावत प्रचार सचिव , बसंती गोस्वामी जिला संगठन मंत्री महिला प्रकोष्ठ हेमा कोटनाला , रजनी कुकरेती मंडल अध्यक्ष ,सुमन रावत आदि दर्जनों कार्य कर्ता शामिल रहे ।

Check Also
Close