Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

शहीद उधम सिंह रक्त सेवा ट्रस्ट सितारगंज द्वारा शहीदी दिवस पर भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन

सितारगंज शहीदी दिवस के पावन अवसर पर शहीद उधम सिंह रक्त सेवा ट्रस्ट, सितारगंज द्वारा एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें 140 से अधिक लोगों ने रक्तदान कर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि नगरपालिका अध्यक्ष श्री सुखदेव सिंह ने स्वयं रक्तदान कर समाज को मानव सेवा के लिए प्रेरित किया। वहीं ब्लॉक प्रमुख श्री उपकार सिंह बल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इसके साथ ही अमेरिका (USA) से विशेष रूप से पहुंचे श्री देवेंद्र सिंह जी (President, श्री गुरु तेग बहादुर वेलफेयर ट्रस्ट) की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ाया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने देश व धर्म की रक्षा के लिए अपने पूरे परिवार का बलिदान देकर इतिहास में अमिट उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर रक्तदान जैसे सेवा कार्य समाज के लिए जीवनदायिनी सिद्ध होते हैं।ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि शहीद उधम सिंह रक्त सेवा ट्रस्ट द्वारा अब तक 38 से अधिक रक्तदान शिविरों का सफल आयोजन किया जा चुका है तथा ट्रस्ट निरंतर जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराने के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहा है।शिविर को सफल बनाने में ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री गुरवीर सिंह, इंदरजीत सिंह, गुरविंदर सिंह (मोमी) के साथ ज़ोरा सिंह, अतिंदर पाल एवं तलविंदर सिंह सहित सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं रक्तवीरों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट की ओर से सभी अतिथियों, रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

Check Also
Close