Friday 26/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
सितारगंज निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर रोटरी क्लब आफ सितारगंज द्वारा छविल लगाकर जल एवं चने का किया गया वितरणमोहर्रम को लेकर कोतवाली में अमन कमेटी की बैठक, ताजिया जुलूस के लिए दिशा-निर्देश जारीअवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, 12 लीटर शराब बरामदसितारगंज राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु ब्लॉक टॉस्क फोर्स बैठक आयोजित की गईविधायक शिव अरोरा ने शत प्रतिशत सत्यापन कर एसआईआर प्रकिया पूर्ण करने पर 11 बीएलओ व शिक्षकों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र पहनकर किया सम्मानितआपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्यायः भट्टमोहर्रम पर महापौर विकास शर्मा की दो टूक- परंपरा के नाम पर शक्ति प्रदर्शन और नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहींछात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरती
राज्य

अंकिता मामले में सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश, “न्याय दो” के नारों से गूंजी हल्द्वानी

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर प्रदेश भर में विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में सामने आए कथित ऑडियो के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। हल्द्वानी में आज सामाजिक कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बुद्ध पार्क से एसडीएम कोर्ट तक जुलूस निकालते हुए राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों में दरांती लेकर प्रदर्शन में शामिल हुईं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की सच्चाई सामने लाने के लिए सीबीआई जांच बेहद जरूरी है। उन्होंने मांग करी की ऑडियो में जिन नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं उन सभी पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके बाद लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस फोर्स भी तैनात रही, हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सीबीआई जांच और दोषी नेताओं पर कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेश में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Check Also
Close