Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने सतपुली नगर पंचायत के दसवें नयार घाटी पंचायत महोत्सव में किया प्रतिभाग


सतपुली/पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व लगातार विकास के नये नये कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। यदि हम चौबट्टाखाल विधानसभा की बात करें तो सतपुली नगर पंचायत क्षेत्र में ही 56 करोड़ 34 लाख 97 की लागत से बहु प्रतिक्षित झील का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है। जबकि 1 करोड़ 61 लाख 44 हजार की धनराशि से निर्माणाधीन नगर पंचायत भवन का कार्य पिचानव्बें प्रतिशत पूरा हो चुका है। उक्त बात प्रदेश पंचायती राज,ग्रामीण निर्माण,लोक निर्माण,पर्यटन,सिंचाई,जलागम,धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज ने रविवार को एक स्थानीय वेडिंग प्वाइंट में सतपुली नगर पंचायत के दसवें नयार घाटी पंचायत महोत्सव को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए कही। महाराज ने कहा कि वह नगर पंचायत सतपुली सहित पूरे क्षेत्र को विकास की ऊंचाइयों पर पहुंचाने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा 76 लाख की लागत से दंग्लेश्वर महादेव मन्दिर में स्नानघर निर्माण व सौन्दर्यकरण का कार्य करवाने के साथ-साथ सतपुली में 2 करोड 81 लाख की लागत से बहुमंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स शुलभ शौचालय व पार्किंग का कार्य किया गया है। ओडल बडा में गौशाला निर्माण हेतु 76 लाख रुपये स्वीकृत किये गये थे उसका कार्य भी पूर्ण हो गया है। पर्यटन विभाग से सतपुली में 4 करोड 42 लाख 65 हजार की लागत से चालीस शय्याओं के पर्यटन आवास गृह के निर्माण का कार्य 95 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। नगर पंचायत क्षेत्र में पार्किंग की कमी को देखते हुए क्षेत्रीय जनता की मांग पर 03 करोड 52 लाख 53 हजार की धनराशि से कार पार्किंग के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। महाराज ने कहा कि सिंचाई विभाग से सतपुली में 02 करोड 37 लाख 88 हजार रुपये की लागत से निरीक्षण भवन एवं डोरमेट्री निर्माण कार्य चल रहा है। पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के लिये 25 करोड 56 लाख की धनराशि से सतपुली नगरीय पम्पिंग पेयजल योजना का निर्माण किया जा रहा है। गुमखाल व सतपुली के मध्य मोटर मार्ग के चौडीकरण व सुदृढिकरण हेतु 4 सौ करोड की स्वीकृति के साथ निर्माण कार्य चल रहा है। इससे पूर्व इस मोटर मार्ग के नवीनीकरण पर छह करोड व्यय किये गये। उन्होंने कहा कि नयार घाटी का सर्वांगीण विकास ही उनकी प्राथमिकता रही है। जिसके लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं। सतपुली नगर पंचायत के दसवें नयार घाटी पंचायत महोत्सव में नगर पंचायत सतपुली के चैयरमैन जितेन्द्र चौहान,संयोजक जगदम्बा डंगवाल,लैन्सडाउन विधायक दलीप रावत,सिंचाई सलाहकार ऋषि कण्डवाल,युवा भाजपा नेता सुयश रावत,भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर,भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमिला भण्डारी,भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अशोक डुकलान,भाजपा जिला अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र टम्टा,पूर्व जिला अध्यक्ष सुषमा रावत,बीकेटीसी के पूर्व सदस्य पुष्कर जोशी,भाजपा जिला महामंत्री महिपाल नेगी,भाजपा मण्डल अध्यक्ष सर्वेन्द्र पहाड़ी,राकेश नैथाणी,शैलेन्द्र दर्शन,जिला पंचायत सदस्य बलवन्त सिंह नेगी,महेन्द्र राणा,संजय कुकरेती,लोकेश वर्मा,अचला नन्द डोबरियाल,प्रिन्स भट्ट,अजय कुमार,अमन महाजे,रोहन नेगी,सत्यरानायण वेदी,नगर पंचायत के सभासद चन्द्रमोहन,दीपिका मिंया,रिंकी देवी,अमित रावत,मकान मिया,एसडीएम रेखा आर्य,सहित अनेक अधिकारी,कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं,उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष उम्मेद सिंह रावत एवं संचालन नरेश सुन्दरियाल ने किया।

Check Also
Close