Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

रूद्रपुर को जाम से मुक्ति के लिए लाव लश्कर के साथ महापौर ने किया निरीक्षण

  • कई दुकानदारों को लगाई फटकार

रूद्रपुर। शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए महापौर विकास शर्मा ने सोमवार को प्रशासनिक अमले के साथ एक बार फिर सड़क पर उतरकर मोर्चा संभाल लिया। एडीएम पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे, सीओ प्रशांत कुमार सहित लोक निर्माण विभाग, पुलिस एवं यातायात पुलिस के अधिकारियों के साथ महापौर ने डीडी चौक से इंदिरा चौक तक चल रहे हाईवे चौड़ीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान इंदिरा चौक पर बंद पड़े लेफ्ट कटों को लेकर विशेष रूप से स्थिति का जायजा लिया गया। लेफ्ट कट खोलने में बाधक बन रहे दुकानदारों को महापौर ने अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नगर निगम द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निगम की टीम को निर्देश दिए कि अतिक्रमणकारियों को तत्काल नोटिस जारी किए जाएं और नोटिस के बाद भी यदि निर्माण नहीं हटाया गया तो बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण ध्वस्त किया जाएगा।

महापौर के निरीक्षण के दौरान सड़क पर गंदगी फैलाने वाले कई दुकानदारों पर भी उनकी सख्ती देखने को मिली। महापौर ने ऐसे दुकानदारों को कड़ी फटकार लगाते हुए भविष्य में नियमों का उल्लंघन होने पर चालान की कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों को स्वच्छ और व्यवस्थित रखना केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि व्यापारियों और आम नागरिकों की भी जिम्मेदारी है।

इस मौके पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि शहरवासियों को जाम से हो रही परेशानी को देखते हुए लगातार और सुनियोजित प्रयास किए जा रहे हैं। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन के साथ मिलकर एक व्यापक रणनीति तैयार की गई है, जिस पर चरणबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर को सुंदर, सुव्यवस्थित और जाम-मुक्त बनाना उनका संकल्प है और जहां-जहां अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित हो रहा है, वहां बिना किसी दबाव के सख्ती से अतिक्रमण हटाया जाएगा।

महापौर ने बताया कि खेड़ा मुख्य मार्ग से भी शीघ्र नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं काशीपुर बाईपास मार्ग के चौड़ीकरण में अभी कुछ समय लग सकता है, लेकिन उससे पहले वहां से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी, ताकि लोगों को जाम से राहत मिल सके। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि काशीपुर बाईपास रोड पर इंदिरा कॉलोनी मोड़ का कट फिलहाल बंद किया जाएगा, जिससे अनावश्यक ट्रैफिक दबाव को कम किया जा सके।

हाईवे चौड़ीकरण कार्य को लेकर महापौर ने कहा कि बिजली के पोल हटाने में हो रही देरी और वन विभाग से कुछ पेड़ों को काटने की अनुमति न मिलने के कारण कार्य प्रभावित था, लेकिन अब सभी आवश्यक अनुमतियां प्राप्त हो चुकी हैं। इसके चलते हाईवे चौड़ीकरण का कार्य अब युद्ध स्तर पर किया जा रहा है और शीघ्र ही हाईवे पर लगने वाला जाम समाप्त होगा। इसके बाद डीडी चौक से पीएसी गेट तक लगने वाले जाम से निपटने के लिए भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
महापौर विकास शर्मा ने कहा कि शहरवासियों ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसके निर्वहन में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी और रूद्रपुर को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और जाम-मुक्त शहर बनाना ही नगर निगम और प्रशासन का साझा लक्ष्य है।

Check Also
Close