Monday 09/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।यादव सभा द्वारा रुद्रपुर में भव्य ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन: समाज की एकता और शिक्षा पर दिया जोररुद्रपुर। आज रुद्रपुर में यादव सभा द्वारा एक भव्य ‘होली मिलन कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के समस्त सम्मानित यादव समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को बधाई दी गई और समाज के उज्ज्वल भविष्य पर चर्चा की गई।समाज की एकजुटता और शिक्षा पर विमर्श:समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ताओं ने समाज में शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने और संगठन को और अधिक मजबूत व एकत्र करने पर विशेष बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की उन्नति का आधार शिक्षा है, इसलिए हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को शिक्षित और जागरूक बनाना होगा।विवादास्पद फिल्म का विरोध:कार्यक्रम के दौरान यादव समाज की छवि खराब करने की कोशिशों पर कड़ा रोष व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कुछ लोग ‘यादव जी की लव स्टोरी’ जैसी बेहूदा फिल्में बनाकर समाज को बदनाम करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। सभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया कि समाज की मर्यादा को ठेस पहुँचाने वाले ऐसे फिल्मकारों और लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।मुख्य अतिथि एवं गणमान्य उपस्थिति:कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अरविंद यादव (राष्ट्रीय महासचिव, समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड) उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता अध्यक्ष श्री पूरन सिंह यादव ने की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्री अरविंद यादव, श्री डी.पी. यादव, और डॉ. बी.बी. सिंह यादव ने भी अपने विचार रखे।उपस्थित गणमान्य सदस्यों की सूची:कार्यक्रम में यादव समाज के सक्रिय सदस्य और सम्मानित व्यक्ति शामिल रहे, जिनमें मुख्य रूप से निम्नलिखित नाम सम्मिलित हैं:तहसील खटीमा के अंतर्गत आने वाले ग्राम झनकट आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवससितारगंज कोतवाली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खास प्रोग्राम का आयोजनअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में डॉ. एपीजे सभागार में सम्मान समारोह आयोजित,प्रत्येक ब्लाॅक में लगाई जायेगी अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीन–डाॅ.धन सिंह रावतकार्मिकों के हित में संघ भवन निर्माण को लेकर तेज हुई पहल,प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापनपीएमश्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज डांगचौरा में हुआ प्रेरक मार्गदर्शन सत्रपशुपालन विभाग की योजनाओं से गांवों में बढ़ रहा स्वरोजगार
राज्य

खेल महाकुंभ 2025 चमराडा न्याय पंचायत में खेल प्रतिभाओं ने बिखेरा दमखम

गढ़वाल। खेलों के माध्यम से अनुशासन,आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है,इसी उद्देश्य को साकार करता हुआ खेल महाकुंभ 2025 न्याय पंचायत चमराडा में खेल प्रतिभाओं के लिए उत्सव बनकर सामने आया। ग्रामीण अंचल के होनहार खिलाड़ियों ने मैदान में पसीना बहाकर यह सिद्ध कर दिया कि सीमित संसाधनों के बीच भी प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती। इसी प्रेरक वातावरण में कारगिल शहीद कुलदीप सिंह राजकीय इंटर कॉलेज खण्डाह में खेल महाकुंभ का भव्य आयोजन किया गया। आज दिनांक 28 दिसम्बर 2025 को कारगिल शहीद कुलदीप सिंह राजकीय इंटर कॉलेज खण्डाह विकास खण्ड खिर्सू में न्याय पंचायत चमराडा का खेल महाकुंभ-2025 उत्साह,अनुशासन और खेल भावना के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख खिर्सू अनिल भण्डारी,ज्येष्ठ प्रमुख नितिन रावत,पीटीए अध्यक्ष वीना देवी एवं प्रधानाचार्य विक्रम सिंह नेगी की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव हैं। खेल महाकुंभ के अंतर्गत अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग में खो-खो,कबड्डी,मुर्गा झपट एवं एथलेटिक्स की रोमांचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। खिलाड़ियों ने पूरे जोश,अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख खिर्सू अनिल भण्डारी ने अपने संबोधन ने कहा कि खेल महाकुंभ जैसे आयोजन ग्रामीण अंचल के युवाओं में छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों से न केवल शारीरिक विकास होता है बल्कि अनुशासन,आत्मविश्वास और टीम भावना का भी विकास होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए खेलों को निरंतर जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। तथा मुख्य अतिथि अनिल भण्डारी द्वारा व्यायाम शिक्षिका पूजा जोशी नवाखाल को सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पूजा जोशी ने अखिल भारतीय सर्विसेज खेल प्रतियोगिता की रिले दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र, जनपद और राज्य का गौरव बढ़ाया है। अंडर-19 बालक वर्ग (3000 मीटर दौड़ में प्रथम ऋतिक खण्डाह,द्वितीय मयंक रावत,तृतीय अभिषेक,अंडर-14 बालक वर्ग परिणाम 60 मीटर दौड़ में प्रथम अनमोल कुमार,द्वितीय नूर अमन,तृतीय आयुष,लम्बी कूद में प्रथम अनमोल कुमार,द्वितीय नूर अहमद,तृतीय युवराज,600 मीटर दौड़ में प्रथम प्रिंस कुमार,द्वितीय आयुष कुमार,तृतीय आयुष राणा,ऊंची कूद में प्रथम प्रिंस पंवार,गोला फेंक में प्रथम अलंकृत रावत,अंडर-14 बालिका वर्ग परिणाम लम्बी कूद में प्रथम अदिति कण्डारी,60 मीटर दौड़ में प्रथम अनुष्का,ऊंची कूद में प्रथम नेहा गुंसाई,600 मीटर दौड़ में प्रथम अनुष्का,द्वितीय अदिति कण्डारी गोला फेंक में प्रथम नेहा गुंसाई। निर्णायक एवं आयोजन समिति प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में ब्लॉक खेल समन्वयक जयकृत भण्डारी सहित मनीष कोठियाल,दलवीर सिंह शाह,दुर्गेश बर्थवाल,मुकेश कुमार,विवेक कपरवाण,पूनम जैन,संध्या गोस्वामी,मनोज असवाल,भास्कर रावत,रामेश्वर रावत,दीवान रावत,मनवीर पंवार,विकास पाथरी,कैलाश शाह एवं विकास शाह का सराहनीय योगदान रहा। अभिलेख समिति में पवन ग्वाडी,भास्करानंद गौड़,भगवती गौड़,कुंजबिहारी सकलानी,महेंद्र धस्माना,पूजा नेगी एवं महेश गिरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन में नरेंद्र सिंह रावत,राकेश रूडोला एवं श्याम सिंह का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी संचालन राजवीर सिंह बिष्ट द्वारा किया गया। अंत में अतिथियों ने कहा कि खेल महाकुंभ जैसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी प्रतिभाओं को निखारने के साथ-साथ युवाओं को स्वस्थ,अनुशासित एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर हैं।

Check Also
Close