Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

आधार केंद्र में उमड़ी भीड़ नियंत्रित करने के लिए बुलानी पड़ी पुलिस। एक मात्र आधार केंद्र चालू रहने से हुआ बवाल।

अन्य आधार केंद्र संचालित ना होने से कई दिनों से लोग लगा रहे हैं पोस्ट ऑफिस आधार केंद्र के चक्कर।

लोगों में भारी गुस्सा जिलाधिकारी से अन्य आधार केंद्र संचालित करने की मांग।
चंपावत जिले के लोहाघाट में एकमात्र आधार केंद्र पोस्ट ऑफिस में वर्तमान में संचालित हो रहा है ।अन्य आधार केंद्रों में कार्य न होने से पूरे क्षेत्र की भीड़ पोस्ट ऑफिस में संचालित आधार केंद्र में उमड़ रही है। जिस कारण दूर-दूर क्षेत्र से अपने आधार कार्ड बनवाने या सही करने के लिए आने वाली जनता काफी परेशान है। लोग आधार कार्ड बनाने तथा गलतियां सुधारने के लिए कई दिनों से पोस्ट ऑफिस आधार केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं। एकमात्र आधार केंद्र में अत्यधिक भीड़ होने से सीमित लोगों का ही आधार कार्ड बन पा रहे हैं या गलतियां सुधारी जा रही है। मंगलवार को लोहाघाट के पोस्ट ऑफिस स्थित आधार केंद्र में सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी ।दूर-दूर क्षेत्र से लोग व स्कूली छात्र-छात्राएं अपने आधार कार्ड बनाने व गलतियां सुधारने के लिए लोहाघाट पोस्ट ऑफिस पहुंचे हुए थे। भारी भीड़ होने से पोस्ट ऑफिस में हंगामा हो गया जिसको देखते हुए पोस्ट ऑफिस प्रबंधन के द्वारा भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा पुलिस के द्वारा किसी तरह लोगों को समझा बूझाकर शांत किया गया। 75 किलोमीटर दूर रीठा साहिब से आई छात्राओ ने बताया वह पिछले तीन दिनों से अपने आधार कार्ड को ठीक करने के लिए लोहाघाट पोस्ट ऑफिस आ रही है पर आज भी उनका नंबर नहीं आ पाया जिस कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा अन्य लोगों ने भी कहा लोहाघाट में अन्य आधार केंद्र बंद होने से सारी भीड़ लोहाघाट पोस्ट ऑफिस में उमड़ रही है जिस कारण लोगों के कई दिनों तक नंबर नहीं आ पा रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी चंपावत से लोहाघाट में आधार केंद्रों की संख्या बढ़ाने तथा बंद पड़े आधार केंद्रों को संचालित करने की मांग की है ताकि लोगों के समय से आधार कार्ड बने या उनमें हुई त्रुटि सही हो। एकमात्र आधार कार्ड केंद्र संचालित होने से लोगों में भारी आक्रोश है। पोस्टमास्टर दीपक तड़ागी ने बताया वर्तमान में सिर्फ डाकघर लोहाघाट का आधार केंद्र संचालित है जिस कारण रोज जहां भारी भीड़ उमड़ रही है ।जिस कारण अव्यवस्था बनी हुई है।उन्होंने कहा नगर के बंद पड़े अन्य आधार केंद्रों को भी जल्द संचालित किया जाए ताकि हंगामे की स्थिति न बनी रहे उन्होंने कहा एक मात्र महिला ऑपरेटर होने के कारण आपरेटर को भी काफी दिक्कतों तथा भीड़ के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है आए दिन यहां हंगामा होते रहता है। फिलहाल मामले को लेकर लोगों में गहरी नाराजगी है लोगों ने शासन प्रशासन से नगर में आधार केंद्रों की संख्या बढ़ाने तथा बंद पड़े आधार केंद्रों को संचालित करने की मांग की है। मामले का जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने संज्ञान लेते हुए कहा जल्द अन्य आधार केंद्रों को शुरू किया जाएगा इसके लिए संबंधित विभाग को वह निर्देशित कर रहे हैं।

Check Also
Close