Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

प्रधानमंत्री मातृवंदन योजना पर सीडीओ दिवेश शाशनी हुए गंभीर

बाल विकास विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मातृवंदन योजना जोकि बीस सूत्रीय कार्यक्रम में भी सूचीबद्ध है, पर मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी गंभीर हो गये हैं। इसी क्रम में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकास भवन सभागार में एक बृहद प्रशिक्षण/कार्यशाला आयोजित की गयी।
प्रशिक्षण कार्यकम/कार्यशाला में उपस्थित सुपरवाईजरों द्वारा प्रधानमंत्री मातृवंदन योजना के पोर्टल में हो रही तकनीकी समस्याओं एवं ऑगनबाडी कार्यकत्रियों के अन्य कार्यों में भी योजित होने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया ।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त सीडीपीओ एवं सुपरवाईजरों का सैक्टरवार दैनिक लक्ष्य निर्धारित किया गया है तथा अर्थ एवं संख्याधिकारी के कार्यालय में मॉनीटरिंग सेल का गठन किया गया है, जोकि स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य माध्यमों से दैनिक रूप से योजना की प्रगति पर निगरानी रखेगा तथा प्राप्त होने वाली समस्याओं के निस्तारण की कार्यवाही भी करेगा ।
उन्होने निर्देश दिये कि समस्त सीडीपीओज अपने स्तर पर समस्त ऑगनबाडी कार्यकत्रियों की बैठक आहूत कर योजना के परिप्रेक्ष्य में उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाये। इस दौरान परियोजनावार प्रशिक्षण कार्यक्रम का रोस्टर तैयार किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने सीडीपीओ व सुपरावाईजरों को आँगनबाडी केन्द्रों में पंजीत एवं पात्रता की श्रेणी में आने वाली गर्भवती महिलाओं को लाभान्वित करने हेतु उनका फार्म भरना एवं अन्य समस्त आवश्यक औपचारिकताएँ पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिये कि वे प्रत्येक सप्ताह अपने स्तर पर समीक्षा करके निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे तथा उन्होने कहा कि पाक्षिक रूप से वे स्वयं समीक्षा करेगें। प्रत्येक पाक्षिक समीक्षा बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सुपरवाईजर तथा ऑगनबाडी कार्यकत्री को सम्मानित किया जायेगा।

प्रशिक्षण/कार्यशाला में जिला कार्यकम अधिकारी/जिला प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नफील जमील सहित जनपद की समस्त सीडीपीओ, सुपरवाईजर उपस्थित थे।

Check Also
Close