Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने रचा नया कीर्तिमान-17 दिनों में घोषित हुआ पहला परीक्षा परिणाम


श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर के बिरला परिसर ने परीक्षा परिणाम घोषित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षाएं संपन्न होने के मात्र 17 दिनों के भीतर पहला परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है,जो अब तक की सबसे तेज प्रक्रिया मानी जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आज बी.पी.एड.तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया। उक्त परीक्षाएं 06.12.2025 से 13.12.2025 के मध्य आयोजित की गई थीं। इतने कम समय में परिणाम घोषित होना विश्वविद्यालय की कार्यकुशलता,पारदर्शिता और बेहतर परीक्षा प्रबंधन प्रणाली को दर्शाता है। इस उपलब्धि पर जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के विशेष कार्यकारी अधिकारी (परीक्षा) प्रो.राजेंद्र सिंह फर्त्याल ने बताया कि यह सफलता सभी संबंधित इकाइयों के समन्वित सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस बार विभागाध्यक्षों,केंद्राध्यक्षों,परिसर निदेशकों एवं प्रधानाचार्यों ने समय पर सहयोग प्रदान किया। सभी विषयों की वाह्य प्रयोगात्मक परीक्षाएं,आंतरिक सैद्धांतिक एवं प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक समय पर ऑनलाइन अपलोड किए गए,साथ ही उनके हस्ताक्षरयुक्त प्रिंट आउट भी परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में निर्धारित समय में जमा कराए गए,जिससे परिणाम प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी नहीं हुई। प्रो.फर्त्याल ने विश्वास जताया कि इसी गति और पारदर्शिता के साथ अगले सप्ताह तक और भी परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अब विश्वविद्यालय का पूरा फोकस स्नातक (यूजी) एवं स्नातकोत्तर (पीजी) प्रथम एवं सप्तम सेमेस्टर की परीक्षाओं के परिणाम शीघ्र घोषित करने पर है। विश्वविद्यालय की इस पहल से विद्यार्थियों में उत्साह है और शैक्षणिक सत्र को समय पर आगे बढ़ाने में भी सहायता मिलेगी। परीक्षा परिणामों की त्वरित घोषणा को शिक्षा जगत में एक सकारात्मक और अनुकरणीय कदम माना जा रहा है।

Check Also
Close