Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उबाल किसान मंच ने केंद्रीय गृह मंत्री को एसडीएम श्रीनगर के माध्यम से भेजा ज्ञापन


श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर राज्य में लगातार बढ़ते जनआक्रोश के बीच किसान मंच ने केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। किसान मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उपाध्यक्ष भोपाल सिंह चौधरी के नेतृत्व में आज यह ज्ञापन उपजिलाधिकारी श्रीनगर के माध्यम से माननीय गृह मंत्री अमित शाह को भेजा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि यह प्रकरण अब केवल एक आपराधिक मामला नहीं,बल्कि उत्तराखंड की जनता के लिए न्याय,लोकतंत्र और व्यवस्था पर विश्वास का गंभीर प्रश्न बन चुका है। अब तक की जांच और कार्यवाही से जनता संतुष्ट नहीं है,जिसके चलते राज्यभर में असंतोष बढ़ता जा रहा है। भोपाल सिंह चौधरी ने कहा कि किसान मंच की टीमें गांव-गांव जाकर किसानों,महिलाओं और युवाओं से संवाद कर रही हैं और हर स्थान पर एक ही मांग उठ रही है सीबीआई जांच। उन्होंने कहा कि इस मामले में उभरकर आया वीआईपी एंगल जनता के आक्रोश को और भड़का रहा है। इस दौरान युवा समाजसेवी कल्पेश्वर चौधरी ने कहा अंकिता भंडारी हत्याकांड उत्तराखंड की बेटियों की सुरक्षा से जुड़ा है। निष्पक्ष जांच के बिना न्याय संभव नहीं है और युवा समाज इस अन्याय को अब स्वीकार नहीं करेगा। वहीं संरक्षक पीयूष जोशी ने संक्षिप्त बयान में कहा जब तक जांच पर जनता का भरोसा बहाल नहीं होगा,तब तक यह मामला शांत नहीं होगा। सीबीआई जांच ही एकमात्र रास्ता है जिससे सच्चाई सामने आ सकती है। जन अधिकार मोर्चा के संस्थापक गणेश भट्ट ने कहा यह लड़ाई किसी संगठन या व्यक्ति की नहीं,बल्कि उत्तराखंड की जनता की है। यदि न्याय नहीं मिला तो जन आंदोलन स्वाभाविक होगा। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि गृह मंत्रालय स्तर से शीघ्र कोई निष्पक्ष और भरोसा बहाल करने वाला निर्णय नहीं लिया गया,तो हालात जन आंदोलन की ओर बढ़ सकते हैं। किसान मंच ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल से प्रेरित नहीं,बल्कि न्याय की मांग कर रही जनता की आवाज है। ज्ञापन की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति को भी प्रेषित की गई है। इस मौके पर किसान मंच प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक उपाध्याय,कल्पतर चौधरी,रुपेश नागी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Check Also
Close