Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

शिल्पी अरोड़ा को कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर रामकृष्ण सैनी ने दी शुभकामनाएं

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा शिल्पी अरोड़ा को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। इस अवसर पर उत्तराखंड के पूर्व महासचिव (आई टी) एवं रुद्रपुर विधानसभा से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामकृष्ण सैनी ने शिल्पी अरोड़ा को बधाई देते हुए कहा कि यह निर्णय महिलाओं और संगठन को मजबूती देने वाला साबित होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने नेतृत्व ने एक कर्मठ, समर्पित और अनुभव भी कार्य करता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, जिससे महिलाओं को और संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। रामकृष्ण सैनी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया, जिन्होंने संगठन के हित में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया। रामकृष्ण सैनी ने कहा शिल्पी अरोड़ा एक जमीनी कार्यकर्ता है जो वर्षों से पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता और नेतृत्व से महिलाओं में कांग्रेस के प्रति नया विस्तार मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता शिल्पी अरोड़ा के नेतृत्व में पार्टी को और ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए कंधे से कंधे मिलाकर काम करेगा शिल्पी अरोड़ा को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने के बाद दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक के सभी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। रामकृष्ण सैनी ने कहा कि यह नियुक्ति कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने वाली है और इससे कांग्रेस को राष्ट्रीय से लेकर जमीनी स्तर तक अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एक जुट होकर संगठन को और सशक्त करने का आह्वान किया। रामकृष्ण सैनी ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों को हर घर तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने शिल्पी अरोड़ा को एक बार फिर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महिला कांग्रेस जमीनी स्तर तक अधिक प्रभावशाली बनेगी।।

Check Also
Close