Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

स्किल डेवलेपमेंट से ही संवर सकता है युवाओं का भविष्यः विकास शर्मा

  • महापौर ने किया माइंड पावर यूनिवर्सिटी के नये केन्द्र का शुभारम्भ

रूद्रपुर।सिविल लाइन क्षेत्र में माइंड पावर यूनिवर्सिटी, भीमताल के नये केन्द्र का भव्य शुभारम्भ महापौर विकास शर्मा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर महापौर ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह संस्थान क्षेत्र के युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार के नए अवसर खोलेगा तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

शुभारम्भ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर विकास शर्मा ने कहा कि जिला मुख्यालय रूद्रपुर तेजी से एजुकेशन हब के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि शहर में लगातार नये शिक्षण संस्थानों की स्थापना होना इस बात का प्रमाण है कि रूद्रपुर शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है। महापौर ने कहा कि माइंड पावर यूनिवर्सिटी द्वारा यहां केन्द्र की स्थापना करना स्वागत योग्य कदम है, जिससे स्थानीय युवाओं को उच्च शिक्षा और प्रोफेशनल कोर्स के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

महापौर ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि रोजगारपरक और स्किल आधारित शिक्षा बेहद जरूरी हो गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें लगातार स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा दे रही हैं। नई शिक्षा नीति के तहत वोकेशनल कोर्स और स्किल डेवलपमेंट को शिक्षा प्रणाली का अहम हिस्सा बनाया गया है, जिससे छात्र पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार के लिए भी तैयार हो सकें।

महापौर ने कहा कि सिडकुल क्षेत्र में पहले से कई बड़े उद्योग स्थापित हैं और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से आने वाले समय में अनेक नये उद्योग रूद्रपुर और आसपास के क्षेत्रों में स्थापित होने जा रहे हैं। इन उद्योगों से हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि युवा कंपनियों की जरूरत के अनुसार स्किल आधारित शिक्षा प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि आज की पढ़ाई में स्किल को मजबूत करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि माइंड पावर यूनिवर्सिटी द्वारा मैनेजमेंट, कंप्यूटर साइंस, हॉस्पिटल मैनेजमेंट, एग्रीकल्चर, सोशल साइंस जैसे आधुनिक और उपयोगी पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन पाठ्यक्रमों से युवाओं को करियर संवारने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा। उन्होंने यूनिवर्सिटी प्रबंधन से विशेष रूप से शहर की बालिकाओं को शिक्षा में प्राथमिकता और विशेष अवसर देने का आह्वान किया तथा आश्वस्त किया कि शिक्षा के क्षेत्र में नगर निगम हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा।

कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के डीन एकेडमिक्स डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि किसी भी राष्ट्र और समाज के विकास का सबसे बड़ा आधार शिक्षा है। माइंड पावर यूनिवर्सिटी का संकल्प है कि कोई भी बच्चा स्किल और प्रोफेशनल शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी के संस्थापक डॉ. योगेश कुमार के विजन के तहत हजारों युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। डॉ. सुरेश कुमार ने घोषणा की कि रूद्रपुर केन्द्र में जरूरतमंद विद्यार्थियों को हरसंभव सहायता दी जाएगी तथा बालिकाओं की शिक्षा में विशेष छूट भी प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर माइंड पावर यूनिवर्सिटी प्रबंधन द्वारा महापौर विकास शर्मा का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर कम्युनिकेशन के.डी. सिंह, विपिन चंद्र पाण्डे, आदर्श जोशी, माधुरी गुप्ता, राम प्रकाश गुप्ता, गोपाल सिंह पटवाल सहित अनेक गणमान्य लोग एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Check Also
Close