Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

संस्कारों के साथ संवेदना का संकल्प-समलौण पौध रोपकर सैजी गांव में मनाया गया नन्हीं रिन्ताशी का प्रथम आगमन


श्रीनगर गढ़वाल। पर्यावरण संरक्षण को जीवन संस्कार से जोड़ने की एक अनुकरणीय पहल जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड पाबों की पट्टी बाली कण्डारस्यूं अंतर्गत ग्राम सैजी में देखने को मिली। राहुल गैरोला एवं संतोषी देवी गैरोला की पुत्री रिन्ताशी के नानी के घर सैजी में प्रथम आगमन के अवसर पर कीर्तन-भजन के साथ घर के आंगन में कागजी नींबू का समलौण पौध रोपित कर इस पारिवारिक उत्सव को स्मरणीय बनाया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का सशक्त संदेश भी दिया गया। परिवारजनों ने परंपरागत समलौण संस्कार के तहत पौधारोपण कर यह संदेश दिया कि जीवन के हर शुभ अवसर को प्रकृति के संरक्षण से जोड़ा जाना चाहिए। रोपे गए पौधे के संरक्षण एवं देखभाल की जिम्मेदारी नन्हीं रिन्ताशी की नानी देवेश्वरी देवी ने ली,जो भावी पीढ़ी के लिए हरित भविष्य का संकल्प भी है। कार्यक्रम का संचालन गांव की समलौण सेना की नायिका गीता देवी ने किया। उन्होंने कहा कि जब तक पेड़-पौधे रहेंगे,तभी जीवन संभव है। वृक्ष हमारे लिए प्राणवायु हैं और इनके संरक्षण से ही मानव जीवन सुरक्षित रह सकता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि विवाह,जन्म,गृह प्रवेश और अन्य सभी संस्कारों के अवसर पर समलौण पौधारोपण को अनिवार्य परंपरा के रूप में अपनाया जाए। इस अवसर पर गांव की समलौण सेना की सदस्य बबली देवी भण्डारी,कान्ति देवी,सरोजिनी देवी,शकुंतला देवी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में परिवार की ओर से समलौण पौधारोपण जैसे पुण्य कार्य के लिए 200 रुपये की नगद राशि पुरस्कार स्वरूप भेंट कर इस पहल को प्रोत्साहित किया गया। यह आयोजन न केवल एक पारिवारिक खुशी का अवसर रहा,बल्कि समाज को यह संदेश भी दे गया कि संस्कारों के साथ प्रकृति का संरक्षण ही सच्चा उत्सव है।

Check Also
Close