Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

गांव की गलियों से राष्ट्रीय चयन तक-देवेन्द्र गौड़ ने बेटियों के हाथों में थमाया बल्ला,बदल दी सोच की दिशा


रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जब समाज बेटियों को मैदान से दूर रखने की सोच में उलझा था,तब वर्ष 2003 में रूद्रप्रयाग जनपद के जखोली गांव से एक युवा ने जोखिम उठाकर बदलाव की नींव रख दी। यह कहानी है देवेन्द्र गौड़ की-जिन्होंने सामाजिक तानों,विरोध और गालियों की परवाह किए बिना गांव की बहू-बेटियों को क्रिकेट के मैदान तक पहुंचाया। शुरुआत आसान नहीं थी। गांव के कई बड़े-बुजुर्गों को महिलाओं का खेलों में उतरना स्वीकार नहीं था। हालात इतने कठिन हो गए कि देवेन्द्र गौड़ के बड़े भाई और भाभी को भी समाज के दबाव में उन्हें सख्त हिदायत देनी पड़ी कि किसी की बहू-बेटी को खेलने के लिए न कहें। पर बदलाव की आग मन में जल चुकी थी। कुछ समय की चुप्पी के बाद वर्ष 2009 में देवेन्द्र गौड़ ने फिर हिम्मत दिखाई और जोखिम उठाकर बेटियों के हाथों में गेंद और बल्ला थमा दिया। खेतों की मेड़ से मैदान तक बदली नजर जिस समाज ने कभी ताने मारे थे,वही लोग धीरे-धीरे खेतों की मेड़ पर खड़े होकर बालिकाओं के मैच देखने लगे। क्रिकेट का रोमांच बढ़ा,आत्मविश्वास जगा और शाम ढलते ही बेटियां खुलकर मैदान में उतरने लगीं। यही नहीं अभिभावकों की सोच भी बदलने लगी। पिता की स्मृति से खेल आंदोलन देवेन्द्र गौड़ ने अपने पिताजी स्वर्गीय जगतराम गौड़ की पुण्यतिथि पर “माध्यमिक वर्ग बालिका क्रिकेट” की शुरुआत की। यह आयोजन हर वर्ष 27 व 28 अगस्त को बड़े स्तर पर होने लगा। जब देश में 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाने लगा,तब इस पहल को और विस्तार मिला। तब से हर साल 27,28 और 29 अगस्त को तीन दिवसीय माध्यमिक वर्ग बालिका क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर तक पहुंची बेटियां इस आंदोलन का सबसे बड़ा प्रतिफल यह रहा कि यहां से खेलकर निकली तीन बालिकाओं का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ। इनमें दो छात्राएं राजकीय इंटर कॉलेज धद्दी घंडियाल (बढ़ियारगढ़़) की कक्षा 9 व 11 की हैं,जबकि एक छात्रा राजकीय इंटर कॉलेज भल्लेगांव-बागवान से है। यह उपलब्धि न केवल खिलाड़ियों की है,बल्कि उस सोच की जीत है जिसने बेटियों को मैदान का हक दिलाया। “खेलेगी मां तो सीखेंगे बच्चे” देवेन्द्र गौड़ का मानना है कि केवल पढ़ाई पर जोर देने से न तो शारीरिक विकास होता है और न ही मानसिक। इसी सोच के साथ उन्होंने वर्ष 2012 में नारा दिया “खेलेगी मां तो सीखेंगे बच्चे।” उनका कहना है कि शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने से मानसिक तनाव कम होता है और परिवार में सकारात्मक माहौल बनता है। आज इसी सोच का परिणाम है कि 30 वर्ष की आयु पार कर चुकी महिलाएं भी शाम के समय अपने बच्चों के साथ मैदान में खेलती नजर आती हैं। यह दृश्य मोबाइल की दुनिया से कुछ देर की मुक्ति और सेहत की ओर लौटने का संदेश देता है। दो दर्जन से अधिक टीमें,38-38 की महिला भागीदारी वर्तमान में इस टूर्नामेंट में दो दर्जन से अधिक टीमें भाग लेने की इच्छा जताती हैं। इतना ही नहीं,उम्रदराज मातृशक्ति की 38-38 टीमें भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं। एक व्यक्ति,एक सोच,एक क्रांति
देवेन्द्र गौड़ की यह पहल केवल क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं,बल्कि ग्रामीण समाज में बेटियों के सशक्तिकरण की एक जीवंत क्रांति बन चुकी है। यह कहानी बताती है कि यदि नीयत साफ और इरादे मजबूत हों,तो गांव की गालियां भी एक दिन तालियों में बदल जाती हैं।

Check Also
Close