Monday 09/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।यादव सभा द्वारा रुद्रपुर में भव्य ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन: समाज की एकता और शिक्षा पर दिया जोररुद्रपुर। आज रुद्रपुर में यादव सभा द्वारा एक भव्य ‘होली मिलन कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के समस्त सम्मानित यादव समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को बधाई दी गई और समाज के उज्ज्वल भविष्य पर चर्चा की गई।समाज की एकजुटता और शिक्षा पर विमर्श:समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ताओं ने समाज में शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने और संगठन को और अधिक मजबूत व एकत्र करने पर विशेष बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की उन्नति का आधार शिक्षा है, इसलिए हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को शिक्षित और जागरूक बनाना होगा।विवादास्पद फिल्म का विरोध:कार्यक्रम के दौरान यादव समाज की छवि खराब करने की कोशिशों पर कड़ा रोष व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कुछ लोग ‘यादव जी की लव स्टोरी’ जैसी बेहूदा फिल्में बनाकर समाज को बदनाम करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। सभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया कि समाज की मर्यादा को ठेस पहुँचाने वाले ऐसे फिल्मकारों और लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।मुख्य अतिथि एवं गणमान्य उपस्थिति:कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अरविंद यादव (राष्ट्रीय महासचिव, समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड) उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता अध्यक्ष श्री पूरन सिंह यादव ने की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्री अरविंद यादव, श्री डी.पी. यादव, और डॉ. बी.बी. सिंह यादव ने भी अपने विचार रखे।उपस्थित गणमान्य सदस्यों की सूची:कार्यक्रम में यादव समाज के सक्रिय सदस्य और सम्मानित व्यक्ति शामिल रहे, जिनमें मुख्य रूप से निम्नलिखित नाम सम्मिलित हैं:तहसील खटीमा के अंतर्गत आने वाले ग्राम झनकट आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवससितारगंज कोतवाली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खास प्रोग्राम का आयोजनअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में डॉ. एपीजे सभागार में सम्मान समारोह आयोजित,प्रत्येक ब्लाॅक में लगाई जायेगी अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीन–डाॅ.धन सिंह रावतकार्मिकों के हित में संघ भवन निर्माण को लेकर तेज हुई पहल,प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापनपीएमश्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज डांगचौरा में हुआ प्रेरक मार्गदर्शन सत्रपशुपालन विभाग की योजनाओं से गांवों में बढ़ रहा स्वरोजगार
राज्य

जनता की सुनवाई को मिलेगी नई गति-नए वर्ष में तय हुआ तहसील दिवसों का कैलेंडर,हर माह प्रथम व तृतीय मंगलवार को लगेंगे तहसील दिवस


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनता की समस्याओं को समयबद्ध,पारदर्शी और प्रभावी ढंग से हल करने की दिशा में जिला प्रशासन पौड़ी ने नए वर्ष में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सुशासन के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए वर्ष 2026 के लिए तहसील दिवसों का तहसीलवार रोस्टर जारी कर दिया गया है। इसके तहत जनपद की विभिन्न तहसीलों में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को नियमित रूप से तहसील दिवस आयोजित किए जाएंगे। जारी रोस्टर के अनुसार तहसील दिवसों के दौरान आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा तथा मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा शिकायतों के निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं होगा,उन्हें समयबद्ध रूप से निस्तारित करने के निर्देश दिए जाएंगे। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने बताया कि तहसील दिवस प्रशासन और आम नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। वर्ष 2026 के लिए निर्धारित इस रोस्टर से जनपद के प्रत्येक क्षेत्र के नागरिकों को अपने स्तर पर ही समस्याएं रखने का अवसर मिलेगा। प्रशासन की प्राथमिकता है कि जनसमस्याओं का समाधान संवेदनशीलता,पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आमजन से अपील की कि निर्धारित तिथियों पर अपनी संबंधित तहसील में पहुंचकर समस्याएं दर्ज कराएं,जिससे उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान किया जा सके। तहसील दिवसों का तहसीलवार कार्यक्रम रोस्टर के अनुसार जनवरी माह में 6 जनवरी को चाकीसैंण तथा 20 जनवरी को थलीसैंण,फरवरी में 3 फरवरी को श्रीनगर एवं 17 फरवरी को सतपुली,मार्च में 17 मार्च को यमकेश्वर में तहसील दिवस आयोजित होगा। अप्रैल माह में 7 अप्रैल को पौड़ी और 21 अप्रैल को कोटद्वार,मई में 5 मई को धुमाकोट तथा 19 मई को बीरोंखाल में तहसील दिवस प्रस्तावित हैं। इसी क्रम में जून में 2 जून को रिखणीखाल और 16 जून को जाखणीखाल,जुलाई में 7 जुलाई को चौबट्टाखाल तथा 21 जुलाई को लैंसडाउन,अगस्त में 4 अगस्त को श्रीनगर एवं 18 अगस्त को सतपुली में तहसील दिवस आयोजित किए जाएंगे। सितंबर माह में 1 सितंबर को चाकीसैंण तथा 15 सितंबर को पौड़ी,अक्टूबर में 6 अक्टूबर को यमकेश्वर,नवंबर में 3 नवंबर को थलीसैंण और 17 नवंबर को कोटद्वार,जबकि दिसंबर माह में 1 दिसंबर को बीरोंखाल तथा 15 दिसंबर को धुमाकोट में तहसील दिवस आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन का मानना है कि तहसील दिवसों के नियमित आयोजन से न केवल जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा,बल्कि प्रशासन के प्रति आमजन का विश्वास भी और मजबूत होगा।

Check Also
Close