Monday 09/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।यादव सभा द्वारा रुद्रपुर में भव्य ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन: समाज की एकता और शिक्षा पर दिया जोररुद्रपुर। आज रुद्रपुर में यादव सभा द्वारा एक भव्य ‘होली मिलन कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के समस्त सम्मानित यादव समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को बधाई दी गई और समाज के उज्ज्वल भविष्य पर चर्चा की गई।समाज की एकजुटता और शिक्षा पर विमर्श:समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ताओं ने समाज में शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने और संगठन को और अधिक मजबूत व एकत्र करने पर विशेष बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की उन्नति का आधार शिक्षा है, इसलिए हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को शिक्षित और जागरूक बनाना होगा।विवादास्पद फिल्म का विरोध:कार्यक्रम के दौरान यादव समाज की छवि खराब करने की कोशिशों पर कड़ा रोष व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कुछ लोग ‘यादव जी की लव स्टोरी’ जैसी बेहूदा फिल्में बनाकर समाज को बदनाम करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। सभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया कि समाज की मर्यादा को ठेस पहुँचाने वाले ऐसे फिल्मकारों और लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।मुख्य अतिथि एवं गणमान्य उपस्थिति:कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अरविंद यादव (राष्ट्रीय महासचिव, समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड) उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता अध्यक्ष श्री पूरन सिंह यादव ने की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्री अरविंद यादव, श्री डी.पी. यादव, और डॉ. बी.बी. सिंह यादव ने भी अपने विचार रखे।उपस्थित गणमान्य सदस्यों की सूची:कार्यक्रम में यादव समाज के सक्रिय सदस्य और सम्मानित व्यक्ति शामिल रहे, जिनमें मुख्य रूप से निम्नलिखित नाम सम्मिलित हैं:तहसील खटीमा के अंतर्गत आने वाले ग्राम झनकट आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवससितारगंज कोतवाली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खास प्रोग्राम का आयोजनअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में डॉ. एपीजे सभागार में सम्मान समारोह आयोजित,प्रत्येक ब्लाॅक में लगाई जायेगी अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीन–डाॅ.धन सिंह रावतकार्मिकों के हित में संघ भवन निर्माण को लेकर तेज हुई पहल,प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापनपीएमश्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज डांगचौरा में हुआ प्रेरक मार्गदर्शन सत्रपशुपालन विभाग की योजनाओं से गांवों में बढ़ रहा स्वरोजगार
राज्य

पौड़ी में जलवायु अनुकूल कृषि की सशक्त पहल-ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत दो दिवसीय जलवायु स्मार्ट कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों के बीच कृषि को टिकाऊ,लाभकारी एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में जनपद पौड़ी में एक सराहनीय पहल की गई। विकास खण्ड पौड़ी अंतर्गत ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना द्वारा रैबार सामुदायिक आजीविका संघ बाड़ा के तत्वावधान में दो दिवसीय जलवायु अनुकूल कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का प्रथम दिवस गोबर यूनिट चमराडा तथा द्वितीय दिवस ग्राम बजली में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्रामोत्थान परियोजना के सहायक प्रबंधक आजीविका धनी लाल उनियाल द्वारा प्रतिभागी कृषकों को जलवायु परिवर्तन की वर्तमान स्थिति,उसके कृषि पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों एवं उनसे निपटने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने जलवायु आधारित कृषि पद्धतियां,एकीकृत कीट एवं रोग प्रबंधन,एकीकृत कृषि प्रणाली,सूक्ष्म सिंचाई तकनीक,जैविक खेती,जैविक खाद एवं जैविक कीटनाशकों का उपयोग,बीज संरक्षण आधारित खेती सहित जलवायु स्मार्ट कृषि के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण को अधिक उपयोगी एवं व्यवहारिक बनाने के उद्देश्य से प्रतिभागियों को एकीकृत खेती प्रणाली,आलू बीज उत्पादन,गोबर यूनिट,जैविक खेती एवं बीज उत्पादन से संबंधित जानकारी वीडियो माध्यम से भी दी गई। साथ ही ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत उद्यम स्थापना से होने वाले लाभ,महिला समूहों की भूमिका तथा अंशधन (शेयर धन) की उपयोगिता पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर मोहन निगरानी एवं मूल्यांकन द्वारा कृषकों को बीज उत्पादन एवं मशरूम उत्पादन समूहों के माध्यम से आजीविका संवर्धन हेतु प्रेरित किया गया तथा इसे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार का सशक्त माध्यम बताया गया। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस खंड विकास अधिकारी पौड़ी के निर्देशानुसार प्रतिभागी कृषकों को गोबर यूनिट चमराडा का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान भूमि सामुदायिक आजीविका संघ की अध्यक्ष अनिता कंडारी,आजीविका समन्वयक दीपक साह,निगरानी एवं मूल्यांकन अधिकारी सुबोध नौटियाल तथा प्रगतिशील कृषकों द्वारा गोबर से निर्मित धूपबत्ती,स्मरणी कप एवं विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियों के निर्माण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई,जिसे प्रतिभागियों ने अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायी बताया। दो दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में समूह की 20 महिला प्रगतिशील कृषकों सहित 3 सामुदायिक आजीविका संघ के कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागी कृषकों को जलवायु अनुकूल कृषि प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल जलवायु परिवर्तन के अनुरूप खेती को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रभावी कदम सिद्ध हुआ,बल्कि महिला कृषकों को आत्मनिर्भर बनाने एवं ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करने में भी महत्वपूर्ण साबित हुआ।

Check Also
Close