Monday 09/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।यादव सभा द्वारा रुद्रपुर में भव्य ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन: समाज की एकता और शिक्षा पर दिया जोररुद्रपुर। आज रुद्रपुर में यादव सभा द्वारा एक भव्य ‘होली मिलन कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के समस्त सम्मानित यादव समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को बधाई दी गई और समाज के उज्ज्वल भविष्य पर चर्चा की गई।समाज की एकजुटता और शिक्षा पर विमर्श:समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ताओं ने समाज में शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने और संगठन को और अधिक मजबूत व एकत्र करने पर विशेष बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की उन्नति का आधार शिक्षा है, इसलिए हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को शिक्षित और जागरूक बनाना होगा।विवादास्पद फिल्म का विरोध:कार्यक्रम के दौरान यादव समाज की छवि खराब करने की कोशिशों पर कड़ा रोष व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कुछ लोग ‘यादव जी की लव स्टोरी’ जैसी बेहूदा फिल्में बनाकर समाज को बदनाम करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। सभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया कि समाज की मर्यादा को ठेस पहुँचाने वाले ऐसे फिल्मकारों और लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।मुख्य अतिथि एवं गणमान्य उपस्थिति:कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अरविंद यादव (राष्ट्रीय महासचिव, समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड) उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता अध्यक्ष श्री पूरन सिंह यादव ने की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्री अरविंद यादव, श्री डी.पी. यादव, और डॉ. बी.बी. सिंह यादव ने भी अपने विचार रखे।उपस्थित गणमान्य सदस्यों की सूची:कार्यक्रम में यादव समाज के सक्रिय सदस्य और सम्मानित व्यक्ति शामिल रहे, जिनमें मुख्य रूप से निम्नलिखित नाम सम्मिलित हैं:तहसील खटीमा के अंतर्गत आने वाले ग्राम झनकट आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवससितारगंज कोतवाली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खास प्रोग्राम का आयोजनअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में डॉ. एपीजे सभागार में सम्मान समारोह आयोजित,प्रत्येक ब्लाॅक में लगाई जायेगी अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीन–डाॅ.धन सिंह रावतकार्मिकों के हित में संघ भवन निर्माण को लेकर तेज हुई पहल,प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापनपीएमश्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज डांगचौरा में हुआ प्रेरक मार्गदर्शन सत्रपशुपालन विभाग की योजनाओं से गांवों में बढ़ रहा स्वरोजगार
राज्य

उत्तराखंड की शीतकालीन यात्रा का वैश्विक संदेश-मंत्री सतपाल महाराज ने सिक्किम के राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट,उत्तराखंड आने का दिया आत्मीय निमंत्रण


सिक्किम/देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता,आध्यात्मिक आभा और शीतकालीन पर्यटन की संभावनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त रूप से प्रस्तुत करते हुए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में उत्तराखंड के पर्यटन,लोक निर्माण,सिंचाई,पंचायतीराज,ग्रामीण निर्माण,जलागम,धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री तथा मानव उत्थान सेवा समिति के संस्थापक सतपाल महाराज ने सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें उत्तराखंड की शीतकालीन यात्रा पर आने का सादर निमंत्रण दिया। रविवार को लोक भवन में हुई इस सौहार्दपूर्ण भेंट के दौरान मंत्री सतपाल महाराज ने राज्यपाल को उत्तराखंड सरकार द्वारा शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु की गई तैयारियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड केवल चारधाम यात्रा तक सीमित नहीं है,बल्कि शीत ऋतु में यहां की बर्फ से ढकी चोटियां,शांत वादियां और आध्यात्मिक वातावरण पर्यटकों को एक अद्भुत अनुभव प्रदान करते हैं। महाराज ने राज्यपाल को जानकारी देते हुए बताया कि ऋषिकेश के शिवपुरी क्षेत्र में गंगा नदी पर स्थित एक पुराने पुल को पुनर्जीवित कर उस पर निर्मित “द ब्रिज होटल” एक अनूठा और आकर्षक पर्यटन स्थल बनकर उभरा है। यह होटल नदी के ऊपर स्थित होने के कारण पर्यटकों को प्रकृति,आध्यात्मिकता और शांति का विलक्षण अनुभव कराता है। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह स्थान विशेष आकर्षण का केंद्र बन रहा है, जहां से पहाड़ों और गंगा के मनोरम दृश्य एक साथ देखे जा सकते हैं। उन्होंने सिक्किम के राज्यपाल को उत्तराखंड की शीतकालीन यात्रा की विशेषताओं से अवगत कराते हुए बताया कि औली,केदारकंठ जैसे क्षेत्रों में हिम क्रीड़ा,पर्वत भ्रमण एवं साहसिक गतिविधियों की अपार संभावनाएं हैं। साथ ही शीतकालीन चारधाम यात्रा,जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान में वन्यजीव भ्रमण,दरकोट और बिर्थी जलप्रपात जैसे प्राकृतिक स्थल तथा चोपता,जो “मिनी स्विट्जरलैंड” के नाम से प्रसिद्ध है,पर्यटकों को विशेष रूप से आकर्षित करते हैं। मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड की शीतकालीन यात्रा न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगी,बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी। इस अवसर पर उनके साथ उनके पुत्र एवं भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता सुयश रावत भी उपस्थित रहे। भेंट के दौरान दोनों राज्यों के बीच सांस्कृतिक एवं पर्यटन संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

Check Also
Close