Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

गुरु गोविंद सिंह जयंती पर तराई क्षेत्र के सबसे बड़े नगर कीर्तन का जैकारों से स्वागतगु.श्री गुरु हरगोबिंदसर नवाबगंज से बिलासपुर ,रुद्रपुर होकर नवाबगंज में हुआ समापनगदरपुर। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित तराई क्षेत्र के महान नगर कीर्तन का आयोजन शबद कीर्तन करते हुए श्रद्धा भावना से किया गया । गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित हर वर्ष की भांति आयोजित किये जा रहे नगर कीर्तन से पूर्व गुरुद्वारा श्री गुरु हरगोविंद सर उत्तर प्रदेश में गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी सजाई गई, जिसके सम्मुख पांच प्यारों की मौजूदगी में मुख्य सेवादार वीर अनूप सिंह द्वारा नगर कीर्तन की आरंभता की अरदास की गई तथा “बोले सो निहाल,सत श्री अकाल ” का जयकारा बोलकर नगर कीर्तन को शुरू किया गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु हरगोबिंद सर से बिलासपुर ,मन्नत गार्डन ,रुद्रपुर महतोष मोड़ होकर नवाबगंज में रात्रि संपन्न हुआ । इस दौरान महिलाओं द्वारा शब्द कीर्तन करते हुए माहौल को भक्ति मय बनाया गया, रागी भाई हरजीत सिंह, ग्रंथि भाई जस्वीर सिंह, कवि श्री भाई सतनाम सिंह द्वारा नगर कीर्तन में शबद गुरबाणी गुर इतिहास श्रवण कराया गया । गतका अखाड़ा की टीम द्वारा हैरत अंगेज शस्त्र विद्या के कर्तव्य दिखाए गए जिसका लोगों द्वारा सतनाम वाहेगुरु का जाप करते हुए स्वागत किया गया। इस दौरान भारी संख्या में संगत ने सहभागिता करते हुए एक दूसरे को श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व एवं नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रदान कीं । नगर कीर्तन मार्ग में विभिन्न प्रकार के प्रसाद एवं गुरु के लंगर के अलावा चाय/दूध का प्रसाद वितरण किया गया।

Check Also
Close