Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

जेसीज में 12वीं के विद्यार्थियों का शुभकामनाओं के साथ विदाई समारोह

जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के प्रज्ञान भवन सभागार में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए शुभकामनाओं हेतु समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने विचार और भावनाओं को साझा किया।

समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यार्थियों द्वारा नृत्य, गीत एवं नाटक आदि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इससे पूर्व पूजा, हवन एवं अरदास द्वारा विद्यार्थियों की परीक्षा में सफलता और उज्ज्वल भविष्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। सभी विद्यार्थियों द्वारा आध्यात्मिक एवं सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण वातावरण में अपनी सफलता की कामना की गई।

विद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, साथ ही कहा कि इस विद्यालय का इतिहास बहुत समृद्ध है और आप का दायित्व है कि अपने लिए बड़े लक्ष्य निश्चित करें। अपनी क्षमताओं का सकारात्मक उपयोग करें एवं इस परंपरा को आगे ले जाएं।

विद्यालय के निदेशक श्री सुधांशु पंत ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर छात्र-छात्राएँ देश-विदेश में उच्च पदों पर कार्य कर रहे हैं। आप सभी को विद्यालय की गरिमा को बनाए रखना है और विद्यालय का नाम रोशन करना है। विद्यालय के प्रधानाचार्य आर डी शर्मा ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय के शिक्षक आपकी सहायता के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। आप सभी को अपने निरंतर अभ्यास एवं मेहनत से अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए। अपने ओजस्वी सम्बोधन के उत्तरार्ध में “जिन्दगी के सफर में गुजर जाते हैं जो मकाम, वो फिर नहीं आते…” का सस्वर गायन कर समूचे छात्र समुदाय को भाव-विभोर कर दिया। उस क्षण सभागार स्मृतियों एवं संवेदनाओं से प्रस्फुटित हो उठा।

समारोह का समापन विद्यार्थियों के ग्रुप फोटो सेशन और लंगर ग्रहण के साथ हुआ। अंत में सभी अनुभाग प्रमुखों तथा शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान कीं।

Check Also
Close