Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

समलौण आंदोलन बना सामाजिक संस्कार-शुभ अवसरों से लेकर विवाह तक पौधरोपण से संजोई गई खुशियों की स्मृतियां


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल में समलौण आंदोलन पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक,सांस्कृतिक और मानवीय मूल्यों को नई दिशा दे रहा है। जीवन के हर महत्वपूर्ण अवसर को प्रकृति से जोड़ने की यह अनूठी पहल अब जनआंदोलन का स्वरूप ले चुकी है। निर्विरोध निर्वाचन की खुशी हो या विवाह जैसे मांगलिक संस्कार-हर अवसर पर समलौण पौधरोपण समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का सशक्त माध्यम बन रहा है। निर्विरोध चयन की खुशी में समलौण पौधरोपण विकास खण्ड पाबों पट्टी बाली कण्डारस्यूं के ग्राम सैंजी में क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप में गीता देवी भण्डारी के निर्विरोध चयन होने पर गांव में उत्सव का माहौल रहा। इस अवसर पर गांव की ओर से आयोजित भजन-कीर्तन कार्यक्रम के साथ-साथ खुशी के इन पलों को स्थायी स्मृति देने के लिए घड़ियाल देवता मंदिर परिसर में मौसमी का समलौण पौधा रोपा गया। इस कार्यक्रम का आयोजन गांव की समलौण सेना द्वारा किया गया। पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी प्रदीप सिंह साहू ने ली। कार्यक्रम का संचालन समलौण सेना की नायिका गीता देवी भण्डारी ने किया। उन्होंने कहा कि यह पौधा गांव की खुशहाली,समृद्धि और एकता का प्रतीक है। उन्होंने यह भी संदेश दिया कि भविष्य में भी चुनाव निर्विरोध हों और समाज में आपसी सौहार्द बना रहे। इस अवसर पर गांव की समलौण सेना की सदस्य बबली देवी भण्डारी,कांति देवी भण्डारी,विनीता देवी भण्डारी,गोदावरी देवी भण्डारी,सुमन देवी,शशि देवी,विधि देवी,रामी देवी,अनीता देवी सहित संपूर्ण ग्रामवासी उपस्थित रहे। गीता देवी भण्डारी ने समलौण सेना को 500 रुपए की नगद राशि पुरस्कार स्वरूप भेंट कर इस पुण्य कार्य को प्रोत्साहित किया। विवाह संस्कार को प्रकृति से जोड़ने की प्रेरक पहल वहीं विकास खण्ड पौड़ी पट्टी पैडुलस्यूं के ग्राम कमेड़ा में हाल निवासी दिल्ली गणेश चन्द्र थपलियाल की बिटिया के विवाह के उपरांत नवदम्पति अभिषेक एवं स्वीटी ने अपने घर के आंगन में अमरूद का समलौण पौधा रोपकर विवाह को स्मरणीय बनाया। पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी स्वीटी की माता मंजू देवी ने ली। कार्यक्रम का संचालन समलौण आंदोलन की राज्य संयोजिका सावित्री देवी ममगाईं ने किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मां अपनी संतान का पालन-पोषण करती है,उसी प्रकार इस पौधे का संरक्षण भी मां द्वारा किया जाएगा। यह पहल केवल पर्यावरण संरक्षण नहीं,बल्कि संवेदनाओं,संस्कारों और संस्कृति को प्रकृति से जोड़ने का माध्यम है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से वनों को आग से बचाने,वन्यजीव संरक्षण तथा प्रत्येक संस्कार और शुभ अवसर पर समलौण पौधरोपण करने की अपील की। कार्यक्रम में गांव की समलौण सेना की सदस्य लक्ष्मी देवी,कृष्णा देवी,सपना,बीना देवी,सुमन,सरल,आनंदी,सुनीता,विधाता,कुसुम,आरती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। समलौण-पर्यावरण संरक्षण से आगे एक सामाजिक आंदोलन समलौण आंदोलन आज केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं रहा,बल्कि यह रीति-रिवाज,परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का रूप ले चुका है। जीवन के हर संस्कार को प्रकृति से जोड़ने की यह पहल न केवल वर्तमान पीढ़ी,बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रही है। पौड़ी गढ़वाल में समलौण अब हर खुशी को हरियाली में बदलने का संकल्प बन चुका है।

Check Also
Close